[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– फोटो : Twitter/BJP
विस्तार
‘शहरी नियोजन, विकास और स्वच्छता’ पर बजट के बाद वेबिनार में पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि नए शहर विकसित हो रहे हैं, जो इक्कीसवीं सदी में भारत की एक नई पहचान बनाएंगे। भारत का तेजी से शहरीकरण हो रहा है, ऐसे में बुनियादी ढांचे का निर्माण करना जरूरी है, जो भविष्योन्मुखी हो।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये दुर्भाग्य रहा है कि आजादी के बाद हमारे देश में एक्का-दुक्का ही नियोजित शहर (Planned City) बने। आजादी के 75 वर्षों में देश में 75 नए और बड़े नियोजित शहर बने होते तो आज भारत की तस्वीर कुछ और ही होती। उन्होंने कहा, अमृत काल में शहरी नियोजन (Urban Planning) ही हमारे शहरों का भविष्य तय करेगी और भारत के अच्छी तरह से नियोजित शहर ही भारत के भाग्य को निर्धारित करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, हमारी सरकार ने अपने प्रत्येक बजट में शहरी विकास पर बहुत ध्यान दिया है। मौजूदा बजट में इसके लिए महत्वपूर्ण राशि मंजूर की गई है और मुझे पूरा भरोसा है कि यह महत्वपूर्ण योजना देश में एक सुव्यवस्थित शहरी क्षेत्र की शुरुआत करेगा।
[ad_2]
Source link