Home Sports कभी 4 रन देकर चटकाए थे 6 विकेट, रातोंरात बने स्टार, 1 मैच ने खत्‍म किया करियर, अब कहां हैं स्टुअर्ट बिन्नी?

कभी 4 रन देकर चटकाए थे 6 विकेट, रातोंरात बने स्टार, 1 मैच ने खत्‍म किया करियर, अब कहां हैं स्टुअर्ट बिन्नी?

0
कभी 4 रन देकर चटकाए थे 6 विकेट, रातोंरात बने स्टार, 1 मैच ने खत्‍म किया करियर, अब कहां हैं स्टुअर्ट बिन्नी?

[ad_1]

नई दिल्‍ली. भारतीय टीम में जगह बनाना जितना मुश्किल काम है उतना ही मुश्किल उस जगह को बनाए रखना है. अक्‍सर यह देखा गया है कि घरेलू क्रिकेट और आईपीएल जैसे मंचों पर शानदार प्रदर्शन के दम पर क्रिकेटर्स टीम इंडिया में अपनी जगह बना लेते हैं लेकिन उसे बनाए नहीं रख पाते. अगर ढूंढने बैठोगे तो ऐसे क्रिकेटर्स की लंबी फेहरिस्‍त बन जाएगी. टीम इंडिया में एक ऑलराउंडर ऐसा भी रहा जिसने एक वनडे मैच में छह विकेट निकाल दिए और महज चार रन दिए. यह आज भी वनडे क्रिकेट के इतिहास में गेंदबाजी के लिहाज से एक मैच में भारत की तरफ से सर्वरेष्‍ठ प्रदर्शन है. इतनी शानदार गेंदबाजी के बावजूद यह ऑलराउंडर एक खराब मैच  के चलते टीम इंडिया से बाहर हो गया. हम बात कर रहे हैं मौजूदा बीसीसीआई अध्‍यक्ष रोजर बिन्‍नी के बेटे स्‍टूअर्ट बिन्‍नी की.

रोजर बिन्‍नी साल 1983 में भारत को पहला विश्‍व कप जिताने वाले कपिल देव की टीम का हिस्‍सा थे. बेटे स्‍टूअर्ट बिन्‍नी ने भी इसी पेशे को अपने लिए चुना. मूल रूप से बैंगलोर के रहने वाले स्‍टूअर्ट बिन्‍नी भी पिता की तर्ज पर ही ऑलराउंडर थे. 38 साल के बिन्‍नी बाएं हाथ के बैटर होने के साथ-साथ मीडियम फर्स्‍ट गेंदबाजी करते थे. करियर के शुरुआती दिनों में बिन्‍नी ने आईपीएल की विरोधी लीग इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के साथ जुड़कर करियर की शुरुआत की. इस दौरान उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा.

एक ओवर में खाए 5 छक्‍के

बाद में स्‍टूअर्ट बिन्‍नी बीसीसीआई से माफी मांगने के बाद आईपीएल से जुड़े. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर ही जूनियर बिन्‍नी को साल 2014 में न्‍यूजीलैंड दौरे पर वनडे डेब्‍यू का मौका मिला. अगले दो साल में बिन्‍नी ने एक ऑलराउंडर के तौर पर टीम इंडिया में छह टेस्‍ट, 14 वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले. साल 2017 में अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले गए टी20 मैच के दौरान वो आखिरी बार अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में नजर आए. इस हाई स्‍कोरिंग मैच में धोनी ने स्‍टूअर्ट बिन्‍नी को महज एक ओवर दिया. वो इस ओवर में पांच छक्‍के खा बैठे. ईविन लूइस ने उनके ओवर में 5 छक्‍कों की मदद से कुल 32 रन बनाए और अपन शतक पूरा किया. वेस्‍टइंडीज की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए इस टी20 मैच में 245 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया 144 रन ही बना पाई.

छक्‍का मार..छक्‍का मार…! विराट ने छिड़का जले पर नमक! गलती दोहराने के लिए उकसाया…रोहित ने कर दिया टीम से बाहर

कैरेबियाई कल्‍चर से भारतीय क्रिकेटर को खास लगाव, रोहित की टीम का है हिस्‍सा, जल्‍द कप्‍तान की कर देगा छुट्टी!

पति से ज्‍यादा पत्‍नी के हैं चर्चे

स्‍टूअर्ट बिन्‍नी की पत्‍नी का नाम मयंती लैंगर है. वो एक स्‍पोर्ट्स एंकर हैं. साल 2021 में जूनियर बिन्‍नी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके हैं. पत्‍नी मयंती लैंगर इन दिनों अपने करियर के पीक पर हैं. हर बड़े टूर्नामेंट के दौरान वो वो बतौर एंकर नजर आती हैं. साल 2012 में जब स्‍टूअर्ट बिन्‍नी और मयंती लैंगर की शादी हुई थी तब दोनों ही लाइमलाइट से दूर थे. दोनों की पहली मुलाकात इंडियन सुपर लीग के दौरान हुई थी. मयंती के लिए यह क्रिकेट में एंकरिंग के रूप में पहला प्रोजेक्‍ट था. बिन्‍नी इन दिनों डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे.

अब कहां है स्‍टूअर्ट बिन्‍नी?

स्‍टूअर्ट बिन्‍नी को लेकर इस वक्‍त सोशल मीडिया पर कोई जानकारी उपलब्‍ध नहीं है. वो गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं. उनका आखिरी इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट 12 सप्‍ताह पहले का है, जिसमें उन्‍होंने राजस्‍थान रॉयल के दिनों की अपनी पिक्‍चर्स शेयर की हैं. पत्‍नी मयंती लैंगर के इंस्‍टाग्राम पर नवंबर 2022 में आखिरी रील शेयर की थी.

Tags: Cricket news, Roger Binny, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here