Home Sports जसप्रीत बुमराह को लेकर आया ताजा अपडेट, जा सकते हैं न्यूजीलैंड, कब तक होगी वापसी?

जसप्रीत बुमराह को लेकर आया ताजा अपडेट, जा सकते हैं न्यूजीलैंड, कब तक होगी वापसी?

0
जसप्रीत बुमराह को लेकर आया ताजा अपडेट, जा सकते हैं न्यूजीलैंड, कब तक होगी वापसी?

[ad_1]

हाइलाइट्स

जसप्रीत बुमराह जुलाई 2022 से ही टीम से बाहर चल रहे हैं.
बुमराह ने पिछले साल एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेला.

नई दिल्ली. टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पहले ही 31 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में शायद नहीं खेल पाएंगे. इस साल के अंत में भारत में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से पहले उन्हें फिट करने के लिए उनकी पीठ की सर्जरी कराने के लिए उन्हें न्यूजीलैंड भेजा जा सकता है. पहले भी कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बुमराह को क्रिकेट से लंबा ब्रेक लेना पड़ सकता है और एशिया कप (अगस्त-सितंबर में) के लिए भी उनका खेलना संदिग्ध है. बीसीसीआई और मैनेजमेंट की मौजूदा प्राथमिकता बुमराह को अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup 2023) के लिए तैयार करने की है.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मेडिकल टीम और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रबंधकों ने रोवन स्काउटन नाम के एक सर्जन से बातचीत की, जिन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर काम किया था. पिछले पांच महीने से क्रिकेट से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह को सर्जरी के लिए जल्द से जल्द ऑकलैंड ले जाने के लिए युद्ध स्तर पर व्यवस्था की जा रही है. स्काउटन ने इससे पहले प्रसिद्ध आथोर्पेडिक सर्जन ग्राहम इंगलिस के साथ काम किया था, जिन्होंने शेन बॉन्ड सहित न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ियों का ऑपरेशन किया था.

IND vs AUS: विराट कोहली ने मैदान पर दिखाए डांस मूव्स, फैन्स को नहीं आया रास, कर दिया ट्रोल

परिवार थे खिलाफ, भारतीय क्रिकेटर ने फिर भी नहीं मानी हार, फिल्मी स्टाइल में सबको मनाया

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि स्काउटन ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन की सर्जरी में भी इंगलिस की सहायता की थी, जबकि उन्होंने बेन द्वारसुइस और जेसन बेहरेनडॉर्फ की सर्जरी भी की थी, जो पीठ की समस्या से भी जूझ रहे थे. बुमराह के लिए रिकवरी का समय 20 से 24 सप्ताह के बीच है, जिसका मतलब है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 और लंदन में वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में नहीं खेल पाएंगे. अगर भारत क्वालीफाई करता है.

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आखिरी बार 25 सितंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में भारत के लिए खेला और अपनी पीठ की चोट के कारण एशिया कप और टी20 विश्व कप से चूक गए थे. बुमराह के लिए रिकवरी का समय 20 से 24 सप्ताह के बीच है, जिसका मतलब है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 और लंदन में वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में नहीं खेल पाएंगे. अगर भारत क्वालीफाई करता है.

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Tags: BCCI, IPL 2023, Jasprit Bumrah, New Zealand, ODI World Cup, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here