Home Breaking News थिएटर्स में ‘बादशाह’ का परचम बुलंद, केजीएफ 2, बाहुबली 2 को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

थिएटर्स में ‘बादशाह’ का परचम बुलंद, केजीएफ 2, बाहुबली 2 को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

0
थिएटर्स में ‘बादशाह’ का परचम बुलंद, केजीएफ 2, बाहुबली 2 को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

[ad_1]

शाहरुख खान की फिल्म पठान हिंदी सिनेमा में कामयाबी की एक नई इबारत लिख रही है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर चार साल के बाद वापसी की थी। फैंस को शाहरुख की फिल्म का बेसब्री से इंतजार था, यही वजह रही कि यह फिल्म आते ही सिनेमाघरों में छा गई थी। हालांकि रिलीज होने से पहले इसके गाने बेशरम रंग को लेकर खूब बवाल हुआ था, लोगों का कहना था कि फिल्म को थिएटर में चलने नहीं देंगे और फ्लॉप करा के मानेंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा। पठान सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब शाहरुख खान की फिल्म ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2 और बाहुबली 2 को भी पछाड़ दिया है।



शाहरुख खान की कमबैक फिल्म पठान ने सभी को धूल चटा दी है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म करोड़ों कमा रही है। पठान के हिंदी वर्जन ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। पठान ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 510.55 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं बाहुबली 2 ने हिंदी में 510 करोड़, केजीएफ चैप्टर 2 ने हिंदी में 435.33 करोड़ और दंगल ने 374. 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस हिसाब से यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

इसे भी पढ़ें- Sushmita Sen: शूटिंग के दौरान पड़ा था सुष्मिता को दिल का दौरा? इस दिन मिली अस्पताल से छुट्टी

 


पठान की धुआंधार कमाई के बाद से शाहरुख खान की अगली फिल्म जवान का रास्ता साफ हो गया है। अब फैंस को जवान का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने पहली बार साथ में नजर आए हैं। फिल्म के निर्देशक और राइटर सिद्धार्थ आनंद हैं। 


शाहरुख खान की पठान को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है, यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। इस फिल्म के साथ शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले उन्हें 2018 में ‘जीरो’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई थी। 


पठान में सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आए हैं। सलमान खान टाइगर फ्रेंचाइजी से टाइगर के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते दिखे हैं। वहीं शाहरुख खान क रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आए हैं, जबकि जॉन अब्राहम का फिल्म में नेगेटिव रोल है। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here