[ad_1]
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना परचम फहराने वाली प्रियंका चोपड़ा पर भारतीयों की निगाहें हमेशा बनी रहती हैं। देसी गर्ल की तस्वीरों से लेकर उनकी फिल्मों तक सभी का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ ऐसा ही उत्साह लोगों के बीच प्रियंका की आगामी एक्शन वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर दिख रहा है। पिछले दिनों अभिनेत्री द्वारा साझा किए गए फर्स्ट लुक के बाद दर्शक इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। लेकिन पीसी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अभिनीत ‘सिटाडेल’ के ट्रेलर की रिलीज को टाल दिया गया है।
Sara Ali Khan : फ्लॉप फिल्मों को लेकर सारा अली खान का खुलासा, बोलीं- यह मेरी गलतियां करने की उम्र है
अमेजॉन स्टूडियोज और रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित ‘सिटाडेल’ में दर्शकों को एक्शन के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा। एंथनी रूसो, जो रूसो, माइक लारोका, एंजेला रूसो-ओटस्टॉट और स्कॉट नेम्स द्वारा निर्मित सिटाडेल का फर्स्ट लुक आते ही इंटरनेट पर छा गया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा भरपूर एक्शन करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें, इस अमेरिकी वेब सीरीज का भारतीय संस्करण भी बन रहा है। राज और डीके ‘सिटाडेल’ के भारतीय संस्करण का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका में हैं।
[ad_2]
Source link