[ad_1]
हाइलाइट्स
WTC Final में पहुंचने के लिए भारत को क्या करना होगा
भारत को किस टीम की जीत से पड़ेगा फर्क
नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पिछले एडिशन की उप विजेता भारत के सामने फिलहाल इस बार के फाइनल में पहुंचने की चिंता है. साउथ अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम किया. पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 342 रन बनाए थे और वेस्टइंडीज को 212 रन पर समेट दिया. दूसरी पारी में 116 रन पर ही टीम ऑलआउट हो गई और विंडीज टीम के सामने 247 रन का लक्ष्य रखा. 159 रन पर साउथ अफ्रीका ने विरोधी टीम को समेट 87 रन की जीत हासिल की.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही सीरीज में भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा मुकाबला खेल रही है. भारत ने लगातार दो मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बना रखी है. इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सामने 76 रन का लक्ष्य है. मैच का नतीजा भारत के हक में नहीं आया फिर भी टीम इंडिया के पास सीरीज का आखिरी मुकाबला होगा. साउथ अफ्रीका रेस से लगभग बाहर ही है लेकिन श्रीलंका बड़ा खतरा बना हुआ है.
भारतीय टीम कैसे पहुंचेगी फाइनल में
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के पास आसान तरीका है कि वो ऑस्ट्रेलिया के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एक और मैच जीत ले. अगर टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से इंदौर टेस्ट में हार जाती है फिर भी वो अहमदाबाद का मुकाबला जीतकर सीधा फाइनल का टिकट पक्का कर सकती है. वैसे सीरीज 2-2 से बराबर करने के बाद मुश्किलें बढ़ जाएंगी. श्रीलंका की टीम को न्यूजीलैंड से 2 टेस्ट खेलना है और उसे अगर जीत मिलती है तो वो अपनी जगह पक्की कर लेगा.
इस वक्त वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल पर नजर डाले तो ऑस्ट्रेलिया की टीम 66.67 जीत प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है. भारत के जीत का प्रतिशत 64.06 का है और श्रीलंका ने 53.33 प्रतिशत से जीत दर्ज की है. साउथ अफ्रीका की टीम के जीत का प्रतिशत 52.38 है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली सीरीज में हार ने उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों के करारा झटका दिया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, WTC Final
FIRST PUBLISHED : March 02, 2023, 20:59 IST
[ad_2]
Source link