Home Breaking News Election Results: ‘अब पूर्वोत्तर न दिल्ली से दूर- न दिल से’, PM मोदी ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे

Election Results: ‘अब पूर्वोत्तर न दिल्ली से दूर- न दिल से’, PM मोदी ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे

0
Election Results: ‘अब पूर्वोत्तर न दिल्ली से दूर- न दिल से’, PM मोदी ने जताया आभार, विपक्ष पर भी जमकर बरसे

[ad_1]

भाजपा मुख्यालय पर संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।

भाजपा मुख्यालय पर संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।
– फोटो : ट्विटर/भाजपा

विस्तार

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने हमें और हमारे सहयोगियों को आशीर्वाद दिया है। आम जनता को नमन करने का एक और अवसर आया है। आज के नतीजे यह दिखाते हैं कि भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यस्था पर विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले की सरकारों को पूर्वोत्तर की चिंता नहीं थी। 

‘अब पूर्वोत्तर न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर’

प्रधानमंत्री ने कहा, इन राज्यों की जनता ने हमारे साथी सहयोगियों को भरपूर आशीर्वाद दिया है। दिल्ली में भाजपा के लिए कार्य करना कठिन नहीं है लेकिन पूर्वोत्तर में हमारे कार्यकर्ताओं ने दोगुनी मेहनत की है, उनके मेहनत की मैं सराहना करता हूं और धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा, यह चुनाव दिलों की दूरी समाप्त होने के साथ नई सोच का प्रतिबिंब है। अब पूर्वोत्तर न ही दिल्ली से दूर है और न ही दिल से दूर। यह नया युग और नया इतिहास रचे जाने का पल है। चुनाव जीतने से ज्यादा मुझे संतोष है कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में बार-बार नॉर्थ ईस्ट जाकर के लोगों के दिलों को जीता।

‘कांग्रेस ने जगजाहिर कर दी अपनी नफरत’

उन्होंने आगे कहा, हमारे कुछ शुभचिंतक भी हैं जिन्हें इससे तकलीफ है कि आखिर भाजपा के जीतने का राज क्या है? अभी तक के परिणाम तक मैंने टीवी तो नहीं देखी और यह भी नहीं देखा कि ईवीएम को गाली पड़नी शुरू हुई है या नहीं। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने की साजिश करते हैं। लेकिन कमल खिलता ही जा रहा है, खिलता ही जा रहा है। कुछ लोग बेईमानी भी कट्टरता से करते हैं। बेईमान कह रहे हैं मर जा मोदी। जनता कह रही है मत जा मोदी। कांग्रेस ने अपनी नफरत को जगजाहिर कर दिया है। कांग्रेस कह रही है कि ये तो छोटे राज्य हैं, इनके नतीजे उतना मायने नहीं रखते। जब दिल में ही भारत को जोड़ने की भावना ना हो…तो ऐसे ही बोल निकलते हैं।





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here