[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 75 रन की दी लीड.
नाथन लायन ने मुथैया मुरलीधरन को छोड़ा पीछे.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में भारत के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेल रही है. इंदौर में ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत अच्छी की थी. मेहमान टीम ने भारत को महज 109 रन पर समेट दिया था. लेकिन भारतीय टीम ने भी गेंदबाजी में अपना कहर बरपाया. इंदौर में दो बड़े रिकॉर्ड भी बने. दोनों ही रिकॉर्ड्स भारत और ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज स्पिनर्स ने बनाए. हम बात कर रहे हैं आर अश्विन (R Ashwin) और नाथन लायन (Nathan Lyon) की.
पहले बात करते हैं टीम इंडिया के फिरकी मास्टर नाथन लायन की. अश्विन ने दूसरे दिन के खेल में 2 विकेट हासिल किए और कपिल देव को पीछे छोड़ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. अश्विन भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के फिरकी मास्टर नाथन लायन ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह भारत के खिलाफ सबसे खतरनाक गेंदबाज के रूप में उभर कर आए हैं.
मुथैया मुरलीधरन को छोड़ा पीछे
नाथन लायन ने मुथैया मुरलीधरन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने भारत के खिलाफ पहली पारी में 3 विकेट झटके. वहीं, दूसरी पारी में 8 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंकाई दिग्गज के नाम था. जिन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 105 विकेट झटके थे. लेकिन लायन के नाम अब 110 से अधिक विकेट दर्ज हैं.
चेतेश्वर पुजारा का अंगद जैसा जमा पैर, विकेटों की पतझड़ के बीच जड़ा अर्धशतक, जगाई फैंस की उम्मीदें
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया विकेटों का शतक
एक तरफ नाथन लायन ने भारत के खिलाफ विकेटों का शतक लगाया तो अश्विन उनकी टीम के खिलाफ. भारत ने दूसरी पारी में 163 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया से 75 रन आगे है. अब देखना यह होगा कि टीम इंडिया 75 रन का बचाव करने में कामयाब हो पाती है या नहीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Nathan Lyon, R ashwin, Team india
FIRST PUBLISHED : March 02, 2023, 19:13 IST
[ad_2]
Source link