Home Sports IND vs AUS: आकाश चोपड़ा के बाद राहुल के लिए लड़ने को तैयार एक और दिग्गज! कहा- मैं उसके लिए लड़…

IND vs AUS: आकाश चोपड़ा के बाद राहुल के लिए लड़ने को तैयार एक और दिग्गज! कहा- मैं उसके लिए लड़…

0
IND vs AUS: आकाश चोपड़ा के बाद राहुल के लिए लड़ने को तैयार एक और दिग्गज! कहा- मैं उसके लिए लड़…

[ad_1]

हाइलाइट्स

तीसरे टेस्ट से पहले केएल राहुल को उप कप्तानी से हटाया गया.
इंदौर टेस्ट में राहुल की जगह शुभमन गिल को मौका दिया गया है.

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से बढ़त बना रखी है. लेकिन खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम के सलामी बैटर केएल राहुल को लेकर फैसला हो चुका है. उन्हें पहले उप कप्तानी से हटाया गया, फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए. हालांकि, टीम इंडिया की तरफ से उन्हें भरपूर सपोर्ट मिला. लेकिन इस खिलाड़ी को भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है.

राहुल पिछले 8 टेस्ट में एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाए थे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका फ्लॉप शो जारी थी. फैंस के अलावा कुछ पूर्व दिग्गज भी उनको बाहर करने की मांग कर रहे थे. पूर्व भारतीय दिग्गज आकाश चोपड़ा से उन्हें समर्थन मिला और वेंकटेश प्रसाद से गर्मागरम बहस देखने को भी मिली थी. अब एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने भी राहुल के समर्थन में उतरे हैं. उन्हें राहुल को बाहर करने का फैसला रास नहीं आया है. उन्होंने समझाया कि वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं उनकी मौजूदगी से टीम को नुकसान नहीं हो रहा था.

मैं उनके लिए लड़ रहा होता- माइकल क्लार्क

क्लार्क ने रेवस्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए बताया, ‘मैं वास्तव में केएल राहुल को पसंद करता हूं. वह एक महान युवा और एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है. भारत इस समय जीत रहा है, इसलिए अगर मैं कप्तान होता, तो मैं उसके लिए लड़ रहा होता. मेरी सोच होती, हम जीत रहे हैं मुझे पता है कि वह अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में नहीं है, लेकिन हम उसे अभी टीम में रखने का जोखिम उठा सकते हैं. वह एक अच्छा खिलाड़ी है, वह काफी कठिन प्रशिक्षण लेगा, और वह हमारे लिए वापस आने वाला है.’

हर सेशन में पिच बदलती रही अपना मिजाज और टीम इंडिया का ‘खेल’ हो गया

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर टीम जीत रही है, तो मुझे लगता है कि वह उन खिलाड़ियों को थोड़ी देर और रख सकते हैं जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. इसलिए मैं केएल राहुल के लिए लड़ूंगा.’

Tags: Aakash Chopra, India vs Australia, KL Rahul, Michael Clarke, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here