Home Sports IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा का अंगद जैसा जमा पैर, विकेटों की पतझड़ के बीच जड़ा अर्धशतक, जगाई फैंस की उम्मीदें

IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा का अंगद जैसा जमा पैर, विकेटों की पतझड़ के बीच जड़ा अर्धशतक, जगाई फैंस की उम्मीदें

0
IND vs AUS: चेतेश्वर पुजारा का अंगद जैसा जमा पैर, विकेटों की पतझड़ के बीच जड़ा अर्धशतक, जगाई फैंस की उम्मीदें

[ad_1]

हाइलाइट्स

चेतेश्वर पुजारा ने जड़ा शानदार अर्धशतक.
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 197 रन पर सिमटी.

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ दो टेस्ट में हार झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इंदौर में वापसी की उम्मीद कर रही है. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बैकफुट पर ढकेल दिया. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी महज 109 रन पर सिमट गई. लेकिन गेंदबाजी से टीम इंडिया ने वापसी की और ऑस्ट्रेलिया की पारी को 197 रन पर समेट दिया. लेकिन दूसरे दिन की बैटिंग में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही.

पहले बात करते हैं गेंदबाजी की. पहले दिन टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 4 बैटर्स को पवेलियन भेज भारत को मैच में वापसी कराई थी. दूसरे दिन चमके आर अश्विन और उमेश यादव, जिन्होंने मेहमानों को दूसरे दिन महज 11 रन ही बनाने दिए. टीम इंडिया ने बैटिंग में दूसरी पारी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं की. रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे बैटर कुछ खास नहीं कर सके. लेकिन टीम इंडिया की ढाल चेतेश्वर पुजारा अपनी फेवरेट टीम के सामने जम चुके हैं.

मुश्किल समय में जड़ा अर्धशतक

आर अश्विन ने रचा इतिहास, तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड, बने भारत के तीसरे सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाज

भारत ने अपने तीन बैटर्स को जल्दी खो दिया था. लेकिन पुजारा ने जिम्मेदारी अपने कंधो पर ली. उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया और टीम को ऑस्ट्रेलिया की लीड से आगे किया. इस सीरीज में अभी तक दो टेस्ट में पुजारा का बल्ला शांत रहा है. लेकिन अब देखना होगा कि मुश्किल पिच पर यह अर्धशतक बड़ी पारी में तब्दील हो पाता है या नहीं.

Tags: Border Gavaskar Trophy, Cheteshwar Pujara, India vs Australia, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here