Home Breaking News Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की सुरक्षा में चूक, दीवार फांदकर ‘मन्नत’ में घुसे दो युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की सुरक्षा में चूक, दीवार फांदकर ‘मन्नत’ में घुसे दो युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया

0
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की सुरक्षा में चूक, दीवार फांदकर ‘मन्नत’ में घुसे दो युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया

[ad_1]

shah rukh khan

shah rukh khan
– फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के मुंबई के बांद्रा में स्थित बंगले ‘मन्नत’ की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। बताया गया है कि गुरुवार को दो युवक दीवार फांदकर ‘मन्नत’ में घुस आए। पुलिस ने कहा कि गुजरात के दो युवकों को गुरुवार सुबह हिरासत में लिया गया, जब वे शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में बाहरी दीवार फांदकर घुसने में कामयाब रहे।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, 19 से 20 साल की उम्र के युवकों को बंगले के परिसर में प्रवेश करने के बाद ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि वे गुजरात से आए हैं और अभिनेता से मिलना चाहते थे। अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत दोनों युवकों के खिलाफ बिना अनुमति प्रवेश और अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच चल रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here