Home Sports इंदौर में जन्में धुरंधर ने बनाई थी भारत की रणनीति, खिलाड़ियों ने किया बेड़ागर्क, रोहित और विराट नहीं रख पाए लाज

इंदौर में जन्में धुरंधर ने बनाई थी भारत की रणनीति, खिलाड़ियों ने किया बेड़ागर्क, रोहित और विराट नहीं रख पाए लाज

0
इंदौर में जन्में धुरंधर ने बनाई थी भारत की रणनीति, खिलाड़ियों ने किया बेड़ागर्क, रोहित और विराट नहीं रख पाए लाज

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हार मिली
अहमदाबाद में खेला जाने वाला चौथा टेस्ट निर्णायक होगा

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को इंदौर टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली. टीम इंडिया के कप्तान ने रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी. ऑस्ट्रेलिया ने धारदार गेंदबाजी से पूरी भारतीय टीम को पहली पारी में 109 रन पर समेट दिया. इसके बाद 197 रन बनाते हुए मेहमान टीम ने 88 रन की अहम बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में टीम इंडिया महज 163 रन ही बना पाई. 76 रन के मामूली से लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 1 विकेट खोकर हासिल किया.

टीम इंडिया के पास इंदौर में सीरीज जीतकर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी जगह पक्का करने का मौका था. अब भारतीय टीम को इन दोनों ही काम को पूरा करने के लिए सीरीज के निर्णायक चौथे टेस्ट मैच का इंतजार करना होगा. इंदौर में भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ का जन्म हुआ था. इस शहर से उनका खास लगाव है और होलकर स्टेडियम में उनके नाम का ड्रेसिंग रूम है. टीम इंडिया की रणनीति तैयार करने वाले कोच को टीम के खिलाड़ियों ने बेहद निराश किया और उनके घर पर जीत का गिफ्ट नहीं दे पाए.

रोहित शर्मा और विराट ने किया निराश

इंदौर में कोच राहुल द्रविड़ का जन्म स्थान है और इसी वजह से वो यहां के पिच से अच्छी तरह से वाकिफ है. कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को मैच से पहले उन्होंने काफी कुछ यहां के बारे में बताया होगा. नागपुर टेस्ट में शतक बनाने के बाद से रोहित के बल्ले से बड़ी पारी नहीं आई. इंदौर टेस्ट के दोनों ही पारी में रोहित शर्मा 12-12 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली ने पहली पारी में 22 तो दूसरी पारी में 13 रन बनाए. टीम का साथ दोनों ने मुसीबत में छोड़ा.

Tags: India vs Australia, Rahul Dravid, Rohit sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here