Home Breaking News इस दिन छोटे परदे पर रिलीज होगी फिल्म ‘राम सेतु’, जानिए रिलीज से पहले क्या बोले अक्षय कुमार

इस दिन छोटे परदे पर रिलीज होगी फिल्म ‘राम सेतु’, जानिए रिलीज से पहले क्या बोले अक्षय कुमार

0
इस दिन छोटे परदे पर रिलीज होगी फिल्म ‘राम सेतु’, जानिए रिलीज से पहले क्या बोले अक्षय कुमार

[ad_1]

बड़े परदे पर एक के बाद एक पांच फ्लॉप फिल्मे दे चुके अभिनेता अक्षय कुमार की बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘राम सेतु’ अब छोटे परदे पर रिलीज होने जा रही है। भगवान राम के लंका पहुंचने के लिए वानर सेना द्वारा तैरते हुए पत्थरों से समुद्र पर बांधे गए पुल को खोज करने निकले एक इंसान की कहानी कहती इस फिल्म के छोटे परदे पर पहुंचने से पहले अक्षय कुमार खासे उत्साहित दिख रहे हैं।



फिल्म ‘रामसेतु’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर अक्षय कुमार कहते हैं, “राम सेतु हमारे भारतीय इतिहास और संस्कृति में निहित है। हमारा यह प्रयास रहा है कि हम दर्शकों को इस कहानी के जरिये एक अद्भुत फिल्म की अनुभूति कराएं जो सांस्कृतिक रूप से भी एक समृद्ध अनुभव रहे। यह एक महत्वपूर्ण कहानी है जिसे बताया जाना चाहिए विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए। मैं रोमांचित हूं कि फिल्म ‘राम सेतु’ अब टेलीविजन पर रिलीज होने जा रही है और दर्शक अब इस फिल्म का आनंद अपने परिवार के साथ घर बैठे ले सकते हैं।”

यह भी पढ़ें: पैपराजी के सामने दिखा जया बच्चन का नया अंदाज, स्माइल देख यूजर्स बोले- अरे यह हंसती भी हैं




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here