[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है.
भारत ने इस सीरीज में 2 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के नाम 1 जीत है.
नई दिल्ली. भारत के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि इंदौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की अंतिम पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने संसाधनों का सही इस्तेमाल नहीं किया. मेजबान टीम को मैच के तीसरे दिन सुबह 76 रनों का बचाव करना था, जो काफी मुश्किल काम था. रविचंद्रन अश्विन ने दिन की दूसरी गेंद पर उस्मान ख्वाजा को आउट कर कुछ उम्मीदें बंधाई. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के पक्ष में कुछ काम नहीं आया. उस्मान ख्वाजा के दूसरी पारी में जीरो पर आउट होने हो गए. इसके बाद ट्रेविस हेड (49 नाबाद) और मार्नस लैबुशेन (28 नाबाद) ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से जीत दिलाई.
हरभजन सिंह का कहना है कि रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया को जल्दी आउट करके भारत को दूसरे दिन खेल में वापस खींच लिया था, लेकिन वे इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे. हरभजन सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ”बिल्कुल, आप कभी नहीं जानते कि कौन सा गेंदबाज कैसी गेंद फेंकेगा. मौके का एक दरवाजा खोलना पड़ता था, जिसे आर अश्विन ने उस दिन (दूसरे दिन सुबह) खोला और फिर उमेश यादव ने आकर तीन विकेट चटकाए. किसने सोचा होगा कि उमेश यादव इस पिच पर तीन विकेट चटकाएंगे, लेकिन हुआ ऐसा ही.”
दिग्गज कप्तान ने गर्लफ्रेंड को यूनीक स्टाइल में किया प्रपोज, कही ऐसी बात, सुनकर नहीं कह पाई ना
तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा ने अपने स्पिनरों का अच्छी तरह से उपयोग नहीं किया, क्योंकि अश्विन ने 10 ओवर फेंके जबकि अन्य को ज्यादा मौके नहीं मिले. अश्विन और जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में क्रमश: 10 और 7 ओवर फेंके, उमेश यादव को 2 ओवर दिए गए और अक्षर को गेंदबाजी नहीं दी गई. हरभजन ने कहा कि रोहित शर्मा को चौथी पारी में अक्षर पटेल को दो से चार ओवर देने चाहिए थे.
रवि शास्त्री ने भारतीय बल्लेबाजों को जमकर लगाई लताड़, बोले- ओवर कॉन्फिडेंस यही कर सकता है
हरभजन सिंह ने कहा, ”आर अश्विन ने 10 ओवर फेंके. वहां उन्हें छोटे स्पैल दिए जाने चाहिए थे. वे आर अश्विन को चार से पांच ओवर, रवींद्र जडेजा को चार से पांच ओवर दे सकते थे और आप अक्षर पटेल को दो से चार ओवर दे सकते थे.” उन्होंने आगे कहा कि अश्विन पहले 2-3 ओवरों के बाद अपनी गेंदबाजी को लेकर थोड़ा डिफेंसिव थे.
हरभजन सिंह ने कहा, ”आपको अपने पूरे संसाधनों का उपयोग करना होगा. उन्होंने ऐसा नहीं किया. मैं मानता हूं कि अश्विन को गेंद पसंद नहीं थी, लेकिन उनकी गेंदबाजी भी हर किसी को पसंद नहीं थी. पहले दो-तीन ओवरों में पैनापन देखने को मिला. उसके बाद वह थोड़ा डिफेंसिव मानसिकता में आ गए. नाथन लायन की गेंदबाजी में जो स्पिन और उछाल हमने देखी, वो हमें भारतीय गेंदबाजों में देखने को नहीं मिली. भारतीय स्पिनरों ने मुझे थोड़ा निराश किया.”
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, Harbhajan singh, India vs Australia, Ravichandran ashwin, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : March 03, 2023, 19:42 IST
[ad_2]
Source link