Home Sports IND vs AUS: इंदौर में हार के बाद भारत को लगा एक और झटका, ICC से मिली बड़ी सजा

IND vs AUS: इंदौर में हार के बाद भारत को लगा एक और झटका, ICC से मिली बड़ी सजा

0
IND vs AUS: इंदौर में हार के बाद भारत को लगा एक और झटका, ICC से मिली बड़ी सजा

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में भारत को 9 विकेट से हराया.
इससे पहले दोनों टेस्ट मैचों में भारत को जीत मिली थी.

इंदौर. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट मैच के लिए इस्तेमाल की गई होलकर स्टेडियम की पिच को ‘खराब’ करार दिया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे दिन नौ विकेट से शिकस्त दी. इस खराब रेटिंग से इंदौर को तीन डिमैरिट अंक भी मिले और ये अंक पांच साल के लिए सक्रिय रहेंगे. भारतीय टीम दोनों पारियों में 109 और 163 रन के स्कोर पर सिमट गई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाये और फिर तीसरे दिन सुबह उसने 76 रन के लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल की.

आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ”आईसीसी मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड ने अपनी रिपोर्ट आईसीसी को सौंप दी है, जिसमें उन्होंने मैच अधिकारियों और दोनों टीमों के कप्तानों से बात करने के बाद उनकी चिंतायें व्यक्त कीं. इस आकलन के बाद स्थल को तीन डिमैरिट अंक दिये गये.”

दिग्गज कप्तान ने गर्लफ्रेंड को यूनीक स्टाइल में किया प्रपोज, कही ऐसी बात, सुनकर नहीं कह पाई ना

रवि शास्त्री ने भारतीय बल्लेबाजों को जमकर लगाई लताड़, बोले- ओवर कॉन्फिडेंस यही कर सकता है

इस रिपोर्ट को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) को भेज दिया गया है जिसके पास इसके खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का समय है. क्रिस ब्रॉड ने कहा, ”पिच बहुत सूखी थी, इसने बल्ले और गेंद के बीच कोई संतुलन नहीं मुहैया कराया और इस पर शुरू से ही स्पिनरों को मदद मिल रही थी.”

उन्होंने कहा, ”मैच की पांचवीं गेंद पिच की सतह से टूट गई और इसने कभी कभार पिच की सतह को भी तोड़ना जारी रखा, जिस पर जरा भी या कोई भी ‘सीम मूवमेंट’ नहीं मिल रहा था और पूरे मैच के दौरान अत्यधिक और असमान उछाल रहा.” भारत ने पहले ही सत्र में सात विकेट गंवा दिए थे क्योंकि गेंद शुरुआती आधे घंटे के दौरान ‘स्क्वायर टर्न’ ले रही थी.

Tags: BCCI, Border Gavaskar Trophy, ICC, India vs Australia

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here