Home Breaking News Meghalaya: संगमा ने पेश किया मेघालय में सरकार बनाने का दावा, शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं PM मोदी-शाह

Meghalaya: संगमा ने पेश किया मेघालय में सरकार बनाने का दावा, शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं PM मोदी-शाह

0
Meghalaya: संगमा ने पेश किया मेघालय में सरकार बनाने का दावा, शपथ समारोह में शामिल हो सकते हैं PM मोदी-शाह

[ad_1]

कोनराड संगमा

कोनराड संगमा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) प्रमुख और मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने चुनाव में जीत के अगले ही दिन यानी शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। मीडिया से बातचीत में संगमा ने कहा कि भाजपा ने हमें अपना औपचारिक समर्थन दिया है। भाजपा के अलावा अन्य राजनीतिक दलों ने भी अपना समर्थन दिया है। हमारे पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या है। 

शपथ समारोह में पहुंच सकते हैं पीएम मोदी-शाह

संगमा ने बताया कि उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमें सूचित किया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शायद पीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हम पीएमओ से पुष्टि की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’ 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here