[ad_1]

Panipat Accident
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शुक्रवार सुबह जीटी रोड पर गांव झट्टीपुर के पास श्रद्धालुओं की भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई। हादसे में श्री श्याम बाबा के दर्शन कर लौट रहे 4 से 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु श्री श्याम बाबा के दर्शन कर चुलकाना धाम से वापस अपने घरों की तरफ जा रहे थे। वह सब एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। समालखा से पानीपत आते समय गांव झट्टीपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत 112 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से ट्रॉली को सीधा किया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में चार-पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई है। फिलहाल इनकी पहचान नहीं हुई है।
तीन दिवसीय महोत्सव गुरुवार को हुआ शुरू
चुलकाना स्थिति श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय फागुन महोत्सव गुरुवार को शुरू हुआ है। पानीपत समेत प्रदेश और देश भर के श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कुछ श्रद्धालु पैदल तो कुछ अपने वाहनो में बाबा के दर्शन करने को आ रहे। शुक्रवार को भी पानीपत से श्री श्याम ध्वजा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जीटी रोड गोहाना मोड से सुबह पांच बजे शुरू की गई।
[ad_2]
Source link