[ad_1]

क्वाड देशों की बैठक नई दिल्ली में हुई।
– फोटो : ANI
विस्तार
भारत के नेतृत्व में ‘क्वाड’ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा ने बैठक में भाग लिया। बैठक के बाद क्वाड देशों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी आज की बैठक एक मुक्त और खुले इंडो पैसिफिक के लिए क्वाड देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, जो कि समावेशी और लचीला है।
बैठक के बाद ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने कहा कि हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। मैं डॉ. एस. जयशंकर को हमारी मेजबानी करने के लिए धन्यवाद देती हूं। रायसीना डायलॉग में बात करने के लिए क्वाड सदस्यों के लिए यह एक अच्छा अवसर था। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि आज दिल्ली में क्वाड साथियों के साथ मिलकर अच्छा लगा। हम मानते हैं कि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र 21वीं सदी में दुनिया की दिशा तय करेगा और इसकी शांति, स्थिरता और बढ़ती समृद्धि की रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
इससे पहले सितंबर 2022 में न्यूयॉर्क में ‘क्वाड’ के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई थी।
[ad_2]
Source link