[ad_1]
हाइलाइट्स
विराट कोहली पिछले 1 साल से टेस्ट में हाफ सेंचुरी भी नहीं जड़ सके हैं
भारत के पूर्व कप्तान का 2019 के बाद से टेस्ट औसत में गिरावट दर्ज की गई है
नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli) को टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़े हुए लंबा वक्त हो गया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के शुरुआती 3 टेस्ट मैचों में विराट फ्लॉप रहे. उम्मीद की जा रही थी कि विराट ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में पिछले 3 साल से चले आ रहे शतकों के सूखे को खत्म करेंगे लेकिन मौजूदा सीरीज की 5 पारियों में वह अर्धशतक भी नहीं जड़ सके हैं. विराट के बल्ले से आखिरी टेस्ट अर्धशतक पिछले साल जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था. जो कोहली का बतौर कप्तान आखिरी टेस्ट मैच था.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में विराट ने 5 पारियों में 111 रन बनाए है. इस दौरान उनका औसत 22.20 रहा है. पिछले साल जब उन्होंने 1021 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी जड़ी थी तब ऐसा लगा कि कोहली पुरानी लय में लौट आए हैं. तब उन्होंने एशिया कप टी20 में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार 122 रन बनाए. इंटरनेशनल टी20 में कोहली की यह पहली सेंचुरी थी. इसके बाद उन्होंने पिछले साल दिसंबर और इस साल जनवरी में 3 वनडे शतक जड़कर अपने इंटरनेशनल सेंचुरी को 74 तक पहुंचाया. लगा कि कोहली अब खराब दौर खत्म हो गया लेकिन टेस्ट में वह अभी भी जूझ रहे हैं.
यह भी पढ़ें:Unbelievable Story: सचिन के साथ डेब्यू, फिर बॉलीवुड में बने स्टार, अब करते हैं खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला
कहां है शेन वॉर्न का टॉरनेडो? जिसने आईपीएल में फेंका पहला सुपर ओवर.. कभी कहा जाता था भारत का मलिंगा
मौजूदा टेस्ट सरीज में 44 बेस्ट स्कोर रहा
मौजूदा टेस्ट सीरीज की बात करें तो उन्होंने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 12 रन बनाए जबकि दिल्ली टेस्ट में उनके बल्ले से 44 और 20 रन की पारी निकली. इंदौर टेस्ट में वह 13 और 22 रन ही बना सके. आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि विराट कोहली पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिए जूझ रहे हैं.
विराट कोहली के औसत से आई गिरावट
साल 2019 के बाद से विराट कोहली की बल्लेबाजी में गिरावट साफ तौर पर देखी जा रही है . उन्होंने 23 नवंबर 2019 को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस पर बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच में 136 रन की पारी खेली थी. इसके बाद से वह 24 टेस्ट की 41 पारियों में एक भी शतक नहीं जड़ सके हैं. विराट ने 2019 के बाद से अभी तक 23 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उनका औसत 25.7 का रहा है. इस दौरान उन्होंने 1028 रन बनाए हैं. साल 2011 में टेस्ट करियर में डेब्यू करने वाले विराट ने तब से लेकर 2019 तक 84 टेस्ट मैचों में 54 से ज्यादा की औसत से रन जुटाए थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : March 04, 2023, 15:05 IST
[ad_2]
Source link