[ad_1]
सारा अली खान हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह सैफ अली खान की बेटी हैं, लेकिन उनको किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पटौदी खान की नवाबजादी ने सुशांत सिंह राजपूत सिंह संग बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ सिंबा में भी नजर आई थीं। अभिनेत्री अपने चुलबुले अंदाज से लोगों को खूब प्रभावित करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने गुजरे साल 2020 के बारे में कुछ बातें की हैं, और उसे मनहूस भी बताया है।
सारा अली खान ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट शो में खूब बातें कीं। इस दौरान उन्होंने कहा, साल 2020 उनके लिए सबसे खराब सालों में से एक रहा है। इसकी शुरुआत मेरे ब्रेकअप से हुई, इसके बाद फिल्मों का न चलना भी निराशाजनक रहा। इस साल का ज्यादातर समय इंटरनेट पर गुजरा, लव आज कल में खराब परफॉर्मेंस की वजह से मुझे ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। इसके आगे सारा ने कहा, कभी-कभी आपको लगता है कि आप इसके लायक हैं, जब सब कुछ बेहद खराब गुजरता है’।
बता दें कि पिछले दिनों फिल्म लव आजकल की शूटिंग के दौरान इस बारे में खूब चर्चा थी कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिर कुछ समय पहले क्रिकेटर शुभमन गिल संग भी अभिनेत्री का नाम जोड़ा जाने लगा है।
[ad_2]
Source link