Home Sports रोहित-द्रविड़ की जोड़ी 2 बड़े टूर्नामेंट में हो चुकी है फेल, अहमदाबाद में साख दांव पर, क्या दिखा पाएंगे मैजिक?

रोहित-द्रविड़ की जोड़ी 2 बड़े टूर्नामेंट में हो चुकी है फेल, अहमदाबाद में साख दांव पर, क्या दिखा पाएंगे मैजिक?

0
रोहित-द्रविड़ की जोड़ी 2 बड़े टूर्नामेंट में हो चुकी है फेल, अहमदाबाद में साख दांव पर, क्या दिखा पाएंगे मैजिक?

[ad_1]

नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टीम इंडिया के कप्तान बनने के बाद बड़े बड़े दावे किए जा रहे थे. उम्मीद जताई जा रही थी कि हिटमैन की कप्तानी में टीम इंडिया दशा और दिशा में बदलाव होगा. कहा जा रहा था कि जो काम विराट कोहली और रवि शास्त्री ने अपने कार्यकाल में नहीं किए वह रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) करके दिखाएंगे. लेकिन रोहित और द्रविड़ की जोड़ी अभी तक उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल रही है. टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है.  भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा. नहीं तो टीम इंडिया को न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका सीरीज के परिणाम पर निर्भर रहना होगा.

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1  से टी20 सीरीज जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना सकती है. रोहित और राहुल द्रविड़ ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम में खूब प्रयोग किए. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे साल लगभग 30 खिलाड़ियों को आजमाया गया. ऐसा लगा कि इस बार टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में कुछ धमाका करने वाली है लेकिन जब विश्व कप के लिए टीम का ऐलान हुआ तब पता चला कि यह टीम पिछले साल के वर्ल्ड कप स्क्वॉड से मिलती जुलती थी. यानी एक साल जो प्रयोग चला उसका कोई फायदा टीम सेलेक्शन पर नहीं दिखा.

मोहम्मद शमी की वापसी तय… टीम इंडिया के लिए अहमदाबाद में आर-पार की लड़ाई.. क्या पिच में होगा बदलाव?

टीम इंडिया के लिए बोझ बने विराट कोहली! 3 साल से टेस्ट में नहीं लगा पाए कोई शतक, हैरान करने वाले हैं आंकड़े

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने तोड़ा दम
नतीजतन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण में तो अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन सेमीफाइनल में जब उसका सामना इंग्लैंड से हुआ, वहां भारतीय टीम ने आसानी से हथियार डाल दिए. टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 10 विकेट से पराजित कर दिया. यानी भारत का जो 2013 के बाद आईसीसी खिताब जीतने का सपना था वो फिर टूट गया. टी20 विश्व कप में विराट ने 6 पारियों में 296 रन बनाए और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर रहे.

एशिया के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही टीम इंडिया
इससे पहले भारतीय टीम एशिया कप 2022 के फाइनल में भी पहुंचने से चूक गई थी. एशिया कप में भारत की ओर से विराट कोहली ने बतौर बैटर 5 पारियों में 276 रन बनाए थे. इस टूर्नामेंट में विराट सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे. कप्तान रोहित शर्मा 4 पारियों में 133 रन ही बना सके थे जबकि सूर्यकुमार यादव ने 5 पारियों में 139 रन बनाए थे. यानी विराट को छोड़कर कोई भी भारतीय बैटर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका.

वनडे वर्ल्ड कप 2023 तक है राहुल द्रविड़ का कार्यकाल
राहुल द्रविड़ ने 2021 के वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का कोच पद का कार्यभार संभाला था. द्रविड़ को एक साल के लिए बीसीसीआई 10 करोड़ रुपये देती है. द्रविड़ की कोचिंग में अभी तक जो खामी नजर आती है वह खिलाड़ियों के चयन और उनके इस्तेमाल को लेकर है. जरूरत से ज्यादा प्रयोग टीम इंडिया को ले डूबी. द्रविड़ का कार्यकाल इस वर्ष के आखिर में आयोजित होने वाले वनडे विश्व कप तक का है. ऐसे में राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप से पहले डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतकर खुउ को साबित करना होगा.

Tags: India vs Australia, Rahul Dravid, Rohit sharma, WTC, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here