[ad_1]
हाइलाइट्स
शोएब अख्तर ने वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर कही थी ये बात
बीसीसीआई ने पाकिस्तानी गेंदबाज की बातों को किया अनसुना
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) की भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर की गई भविष्यवाणी सच साबित होती हुई दिखाई दे रही है. चोट की वजह से बुमराह टीम इंडिया से बाहर हैं. पिछले 5 महीने से नेशनल टीम से बाहर चल रहे बुमराह के आईपीएल 2023 में वापसी की उम्मीद थी लेकिन अब उनकी वापसी पर पानी फिरता हुआ दिखाई दे रहा है. मीडिया रिपोर्ट की की मानें तो बुमराह आईपीएल से बाहर हो गए हैं. वह पूरे सीजन मुंबई इंडियंस के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.
‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ (RawalPindi Express) के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने पिछले साल एक टीवी चैनल से बातचीत में बुमराह की गेंदबाजी को लेकर चिंता जाहिर की थी. अख्तर का कहना था कि भारतीय गेंदबाज का अजीबो गरीब एक्शन उसके करियर के लिए खतरा पैदा कर सकता है. बकौल अख्तर,’ जसप्रीत बुमराह का फ्रंटल गेंदबाजी एक्शन है. वह गेंद को तेज फेंकने के लिए अपनी पीठ और कंधे का इस्तेमाल करते हैं. हम जब गेंदबाजी करते थे जो साइड ऑन हुआ करते थे. जिससे पीठ पर दबाव नहीं होता था. बुमराह का जो गेंदबाजी एक्शन है वह फ्रंट ऑन है. आप इससे दबाव से नहीं बच सकते हैं.’
शोएब अख्तर ने दी थी ये सलाह
शोएब अख्तर ने बुमराह को तीनों फॉर्मेट में नहीं खिलाने की सलाह दी थी. उनका कहना था कि यदि बुमराह किसी एक फॉर्मेट को छोड़ते हैं तो इससे उनका वर्कलोड कम होगा. हालांकि बीसीसीआई ने अख्तर के इस बयान पर ध्यान नहीं दिया. अब बुमराह पीठ की चोट से लंबे समय से परेशान हैं. उन्होंने 5 महीने पहले टीम में वापसी की थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैच खेलने के बाद वह फिर से बाहर हो गए. आगामी वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई उनकी वापसी को लेकर जल्दबाजी के मूड में नहीं है.
सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं बुमराह
ऐसी खबरें आ रही हैं कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही बैक सर्जरी कराने के लिए न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं. मैच विनर बुमराह इसी चोट की वजह से पिछले साल एशिया कप और टी20 विश्व कप से बाहर हो गए थे. टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग तय है. 7 जून से डब्ल्यूटीसी फाइनल ओवल में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. यदि टीम इंडिया फाइनल में एंट्री करने में सफल रही तो बुमराह का वहां भी खेलना मुश्किल है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jasprit Bumrah, Shoaib Akhtar
FIRST PUBLISHED : March 04, 2023, 09:44 IST
[ad_2]
Source link