[ad_1]
हाइलाइट्स
क्या है धोनी और साक्षी के लव स्टोरी का सच
कब हुई थी साक्षी और धोनी की पहली मुलाकात
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में हर कोई जानना चाहता है. भारतीय टीम को आईसीसी की तीन ट्रॉफी दिलाने वाले महान कप्तान ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. ऐसा करने वाले वो भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया के एक मात्र कप्तान हैं. महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बॉलीवुड में फिल्म भी बन चुकी है जो बहुत बड़ी हिट रही थी.
महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के महान कप्तानों में शुमार किया जाता है. मास्टर माइंड माही ने हर टीम की योजना को विफल किया और अपने चक्रव्यूह में उनको फंसाया. महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में उनकी पत्नी साक्षी रावत से पहली मुलाकात होटल के रिसेप्शन पर दिखाई गई है. वहीं कुछ लोगों का दावा है कि दोनों बचपन में साथ पढ़ चुके है. यह कन्फ्यूजन कई लोगों को है कि दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे. इस सवाल का जवाब महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार खुद ही दिया था.
साक्षी के साथ महेंद्र सिंह धोनी की पहली मुलाकात होटल में ही हुई थी. पूर्व कप्तान ने एक वीडियो में सवाल के जवाब में कया था. देखिए मेरे और साक्षी के बीच उम्र में 5 साल का फासला है तो बात यही पर खत्म हो जाती है. दोनों एक साथ पढ़ें ऐसा तो उम्र गैप की वजह से संभव नहीं.
ये बात किसी टीचर के कह देने की वजह से लोगों ने माननी शुरू कर दी. किसी वीडियो में टीचर ने मेरे और साक्षी के साथ पढ़ने की बात कही और लोगों ने उसे सही मान लिया. यहां तो की फिल्म में जो दिखाया गया उसे भी झूठा ही बता दिया. मेरे उपर बनी फिल्म में दिखा गई सारी बातें सही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ms dhoni, Sakshi dhoni
FIRST PUBLISHED : March 04, 2023, 16:28 IST
[ad_2]
Source link