Home Breaking News Kapil Sibal: कपिल सिब्बल ने बनाया नया मंच, 11 मार्च को गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों और नेताओं को दिया न्यौता

Kapil Sibal: कपिल सिब्बल ने बनाया नया मंच, 11 मार्च को गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों और नेताओं को दिया न्यौता

0
Kapil Sibal: कपिल सिब्बल ने बनाया नया मंच, 11 मार्च को गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों और नेताओं को दिया न्यौता

[ad_1]

Kapil Sibal

Kapil Sibal
– फोटो : ANI (File Photo)

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा शासित केंद्र सरकार के कार्यकाल में देश में मौजूद अन्याय से लड़ने के लिए शनिवार को एक मंच की घोषणा की। सिब्बल ने इस काम में गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों और विपक्षी नेताओं समेत सभी से उनका सहयोग करने की अपील की।

राज्यसभा सांसद सिब्बल ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह न्याय के खिलाफ लड़ाई में लोगों की मदद करने के लिए ‘इंसाफ’ मंच और ‘इंसाफ का सिपाही’ नामक वेबसाइट शुरू कर रहे हैं। इस पहल में देश भर के वकील अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इस पहल के संबंध में 11 मार्च को जंतर-मंतर पर एक बैठक भी आयोजित होगी। इसमें भारत के लिए दृष्टिकोण को पेश किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आम लोगों के साथ-साथ विपक्षी दलों के नेताओं को भी शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है। उन्होंने अपनी पहल के लिए गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों से समर्थन देने का अनुरोध किया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता सिब्बल ने कहा, इंसाफ एक राष्ट्रीय स्तर का एक मंच होगा, जिसमें वकील सबसे आगे होंगे। आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की शाखाएं भी हर इलाके में अपनी विचारधारा का प्रचार कर रही हैं, जो अन्याय को जन्म देती हैं। हम उस अन्याय से भी लड़ेंगे। आज भारत में हर जगह बेइंसाफी का दौर है। आम नागरिक, विपक्षी दल, शिक्षक, पत्रकार, छोटे व्यापारी और गरीब लोगों के साथ बेइंसाफी हो रही है। हमारा मंच सभी के लिए होगा, जो सभी के हितों की लड़ाई लड़ेगा और उनकी बातों को उठाएगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here