[ad_1]

शिंजो आबे व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
– फोटो : ANI
विस्तार
भारत दौरे पर पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे और प्रधानमंत्री मोदी को ‘क्वाड’ का जनक बताया। उन्होंने कहा, नाटो की स्थापना के बाद ‘क्वाड’ वैश्विक विकास के लिए दूसरा सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक प्रयास है। इसके लिए दुनिया को प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो आबे का आभार जताना चाहिए।
टोनी एबॉट ने कहा, आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दोनों ही ऐसे एशियाई नेता हैं, जिन्होंने क्वाड की स्थापना के लिए पहल की। इस दौरान उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों पर भी अपने विचार रखे। एबॉट ने कहा, दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) समय के साथ और मजबूत होता जा रहा है। इस समझौते को हमने पिछले साल अंतिम रूप दिया था, यह नई ताकत का प्रतीक है। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलियाई मंत्रियों का एक काफिला पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली में है और अगले सप्ताह प्रधानमंत्री भी भारत आ रहे हैं। यह दोनों देशों के बीच रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है।
[ad_2]
Source link