Home Sports दिनेश कार्तिक की दर्दभरी रात, सुबह शेयर किया पत्नी का बुरा बर्ताव, लोग बोले- यह तो मेरी स्टोरी है

दिनेश कार्तिक की दर्दभरी रात, सुबह शेयर किया पत्नी का बुरा बर्ताव, लोग बोले- यह तो मेरी स्टोरी है

0
दिनेश कार्तिक की दर्दभरी रात, सुबह शेयर किया पत्नी का बुरा बर्ताव, लोग बोले- यह तो मेरी स्टोरी है

[ad_1]

नई दिल्ली. क्रिकेट स्टार्स या बॉलीवुड कपल की लव लाइफ या शादीशुदा जिंदगी में फैंस की दिचलस्पी हमेशा रही है. प्लेयर्स या बॉलीवुड कपल क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं, क्या स्टार कपल्स के बीच भी झगड़े होते हैं. खाना कौन बनाता है… जैसे तमाम सवाल. सोशल मीडिया अक्सर इन सवालों का जवाब दे देता है. जैसे कि एक दिन पहले ही हॉट कपल दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल के बारे में जवाब मिला. यह जवाब डीके यानी दिनेश कार्तिक के ट्वीट से सामने आया. डीके ने इस पोस्ट में अपना दर्द साझा किया है, जिस पर लोगों ने उनसे सहानुभूति जताने के साथ-साथ ताने भी सुना डाले.

दिनेश कार्तिक भारत के लिए सबसे ज्यादा समय तक क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं. डीके देश के उन दो खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने पहला टी20 वर्ल्ड कप और 2022 का टी20 वर्ल्ड कप भी खेला है. फिलहाल भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में कॉमेंट्री कर रहे हैं. डीके ने 4 मार्च को एक दिलचस्प ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘सुबह 4.25 बजे का वक्त. मैं नेचर्स कॉल के लिए उठा और फिर वापस आकर सो गया. दीपिका कुछ बड़बड़ाई. मैंने कहा- ओके अर्धनिद्रा. दीपिका बोली- मैं कुछ भी पूछती हूं, तुम जवाब नहीं देते.’

दिनेश कार्तिक के इस ट्वीट का दूसरा हिस्सा सुबह 7 बजे की कहानी बताता है. डीके लिखते हैं, ‘ सुबह के 7 बज रहे हैं. मैं कहता हूं- कॉफी प्लीज. दीपिका का जवाब आता है- खुद जाकर बना लो.’

दिनेश कार्तिक अपने इसी टवीट में मुझे पता था कि यही होने वाला है. क्या किसी और के साथ भी मेरे जैसा ही अनुभव है. डीके के इस पोस्ट पर भर-भर कर जवाब आए हैं.

एक यूजर ने लिखा- घर-घर की कहानी. एक अन्य यूजर ने जवाब दिया- ऐसा लगता है यह मेरी स्टोरी है.

Tags: Dinesh karthik, Dipika pallikal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here