Home Sports दिनेश कार्तिक ने बताई इंदौर टेस्ट में हार की वजह, पिच-खराब बल्लेबाजी को किया खारिज, बताए नए फैक्टर

दिनेश कार्तिक ने बताई इंदौर टेस्ट में हार की वजह, पिच-खराब बल्लेबाजी को किया खारिज, बताए नए फैक्टर

0
दिनेश कार्तिक ने बताई इंदौर टेस्ट में हार की वजह, पिच-खराब बल्लेबाजी को किया खारिज, बताए नए फैक्टर

[ad_1]

हाइलाइट्स

दिनेश कार्तिक ने बताया हार का कारण.
रविंचंद्रन अश्विन को लेकर कही बड़ी बात

नई दिल्ली: टीम इंडिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के तीसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 3 में से 1 मुकाबला अपने नाम कर लिया है जबकि भारत 2 मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलिया से आगे चल रहा है. भारत की हार के बाद कई दिग्गजों ने हार के कई कारण बताए. लेकिन दिनेश कार्तिक ने हार की कुछ अलग ही वजह बताई है.

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा,” रविचंद्रन अश्विन ने पहले 10 ओवर में काफी अच्छी बॉलिंग की थी. वह एक ऐसे गेंदबाज हैं जब वह विकेट लेना शुरू करते हैं तो 2-3 लेकर ही जाते हैं. पहले विकेट के बाद अश्विन ने ऐसी कई गेंदे फेंकी जिसने हेड को परेशान किया.”

इंस्टाग्राम पर सिर्फ 5 लोगों को फॉलो करते हैं MS Dhoni, 2 नाम ऐसे कि कोई सोच भी नहीं सकता…

गेंद नहीं बदलनी चाहिए थी: कार्तिक
कार्तिक ने आगे कहा कि अश्विन अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे थे. लेकिन जब उन्होंने नई गेंद मंगाई उसी समय मैच ऑस्ट्रेलिया की ओर झुक गया. अश्विन उस गेंद से खुश नहीं थे. गेंद को बदलना टीम इंडिया को भारी पड़ गया. गेंद बदलने के समय के अंतर ने मैच को ऑस्ट्रेलिया की ओर झुका दिया.

क्या सानिया मिर्जा करना चाह रही क्रिकेट का रुख? स्मृति मंधाना को बताया प्लान, देखें VIDEO

 बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य रखा था. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी गेंद ही गेंद ख्वाजा के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया था. लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन ने बेहतरीन बैटिंग कर टीम को जिताया. ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है. वहीं भारत अगर चौथा टेस्ट हार जाता है तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह नहीं बना पाएगा. चौथा टेस्ट 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा.

Tags: Border Gavaskar Trophy, Dinesh karthik, R ashwin, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here