Home Sports ये मत कहना की धोनी का आखिरी सीजन होगा.. माही ने शुरू की IPL की तैयारी.. CSK ने शेयर किया VIDEO

ये मत कहना की धोनी का आखिरी सीजन होगा.. माही ने शुरू की IPL की तैयारी.. CSK ने शेयर किया VIDEO

0
ये मत कहना की धोनी का आखिरी सीजन होगा.. माही ने शुरू की IPL की तैयारी.. CSK ने शेयर किया VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

एमएस धोनी आईपीएल में सीएसके की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे
आईपीएल के 16वें एडिशन का आगाज 31 मार्च से होगा

नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल (IPL) के 16वें एडिशन की तैयारी में जुट गए हैं. भारत के इस टी20 लीग का आयोजन 31 मार्च से होगा. सभी 10 फ्रेंचाइजी ने आगामी सीजन को ध्यान में रखते हुए देश के अलग अलग शहरों में प्री कैंप लगाया है. जहां खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. धोनी भी हाल में चेन्नई पहुंचे हैं. थाला धोनी का चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचने पर हीरो जैसा वेलकम हुआ था. माही का फूलों से स्वागत वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. बताया जा रहा है कि धोनी का संभवत: यह आखिरी आईपीएल हो सकता है.

चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) फ्रेंचाइजी ने 41 साल के एमएस धोनी का एक वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया है. वीडियो में धोनी सीएसके की जर्सी में नेट पर जमकर बैटिंग की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. सीएसके ने वीडियो का कैप्शन लिखा, ‘शुक्रवार के अहसास को वाकई कुछ भी मैच नहीं कर सकता. धोनी के इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Tags: Chennai super kings, Csk, IPL, Ms dhoni



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here