Home Breaking News ‘लोकतंत्र हमारे खून में है’: कानून मंत्री रिजिजू बोले- न्यायपालिका को विपक्ष बनने के लिए मजबूर नहीं किया सकता

‘लोकतंत्र हमारे खून में है’: कानून मंत्री रिजिजू बोले- न्यायपालिका को विपक्ष बनने के लिए मजबूर नहीं किया सकता

0
‘लोकतंत्र हमारे खून में है’: कानून मंत्री रिजिजू बोले- न्यायपालिका को विपक्ष बनने के लिए मजबूर नहीं किया सकता

[ad_1]

Kiren Rijiju, किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, किरेन रिजिजू
– फोटो : Twitter

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने एक बार फिर से न्यायपालिका को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय न्यायपालिका को कभी भी विपक्ष बनने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। ओडिशा के भुवनेश्वर में सेंट्रल गवर्नमेंट लॉ ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कानून मंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी विदेशी ताकतें टुकड़े-टुकड़े गैंग की मदद से भारत पर हमला करती हैं। 

किरेन रिजिजू ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्र है और न्यायपालिका को कभी भी विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। कोई भी भारतीय लोकतंत्र पर सवाल नहीं उठा सकता क्योंकि लोकतंत्र हमारे खून में है। रिजिजू ने कहा कि आजादी के नाम पर किसी को कुछ भी करने की छूट नहीं दी जा सकती, अगर ऐसा हुआ तो कानून व्यवस्था का क्या होगा!

कानून मंत्री ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्यों को यह समझ लेना चाहिए कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरी तरह से कायाकल्प होने की यात्रा पर निकल चुका है। इन गैंगों को भारत विरोधी विदेशी ताकतों से मदद मिलती है। ये ताकतें भारतीय लोकतंत्र, भारत सरकार, न्यायपालिका और अन्य अहम संस्थाओं जैसे सेना, चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों पर हमला करती रहती हैं। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here