[ad_1]

सेना भर्ती की जानकारी देते एआरओ बरेली के निदेशक कर्नल परब अमित आनंद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अग्निवीर भर्ती के लिए अब अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। इसके बाद ही दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट है। तीनों चरणों में सफल अभ्यर्थी ही सेना में भर्ती के योग्य होगा।
भर्ती प्रक्रिया में हुए बदलाव को लेकर एआरओ बरेली के निदेशक कर्नल परब अमित आनंद ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआरओ बरेली क्षेत्र के 12 जिलों में इसी साल अगस्त महीने में अग्निवीर भर्ती शुरू हो जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी से 15 मार्च तक खुला है। पंजीकृत अभ्यर्थियों की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा अप्रैल माह के आखिर में होगी। भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 16 फरवरी 2023 से 15 मार्च 2023 तक खुला है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले की तरह ही है। अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड या अपने 10वीं के प्रमाणपत्र का उपयोग करके पंजीकरण कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link