Home Breaking News UP: पति को फंदे पर लटकता देख पत्नी ने भी की खुदकुशी! हत्या की आशंका पर पुलिस ने पिता-भतीजे को घर से उठाया

UP: पति को फंदे पर लटकता देख पत्नी ने भी की खुदकुशी! हत्या की आशंका पर पुलिस ने पिता-भतीजे को घर से उठाया

0
UP: पति को फंदे पर लटकता देख पत्नी ने भी की खुदकुशी! हत्या की आशंका पर पुलिस ने पिता-भतीजे को घर से उठाया

[ad_1]

मौके पर मौजूद परिजन

मौके पर मौजूद परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना इलाके के पूरब देउम गांव में शुक्रवार की रात कमरे में पति को फांसी के फंदे पर लटकता देख पत्नी ने खुदकुशी कर ली। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस मृतक के पिता, भाई, भतीजे को थाने उठा ले गई। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरब देउम गांव का सोनू सरोज (35) दिल्ली में रहकर कमाई करता था। बीते सोमवार को वह दिल्ली से घर आया था। 

शुक्रवार की रात सोनू के बड़े भाई के बेटे की शादी के बाद बहू घर आई थी। गांव की महिलाएं बड़े भाई के मकान में लोक गीत गा रहीं थी। देर रात कार्यक्रम से घर लौटे सोनू सरोज ने कमरे के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद जेठ के घर से उसकी पत्नी मिथलेश (32) भी पहुंच गई।

उसके शोर मचाने पर सोनू की मां प्रेमा देवी, पिता लक्ष्मण, बड़ा भाई व भतीजा भागकर मौके पर पहुंचे। सोनू के शव को नीचे उतारकर बाहर निकाला। परिवार के पुरुष पड़ोस में रहने वाले चिकित्सक को बुलाने के लिए भागे। इस बीच मिथलेश ने भी उसी कमरे में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here