Home Sports VIDEO: फाइनल में कप्तान फ्लॉप.. फिर भी टीम बन गई चैंपियन.. 21 साल के बैटर ने ठोक डाले 357 रन

VIDEO: फाइनल में कप्तान फ्लॉप.. फिर भी टीम बन गई चैंपियन.. 21 साल के बैटर ने ठोक डाले 357 रन

0
VIDEO: फाइनल में कप्तान फ्लॉप.. फिर भी टीम बन गई चैंपियन.. 21 साल के बैटर ने ठोक डाले 357 रन

[ad_1]

हाइलाइट्स

रेस्ट ऑफ इंडिया की खिताबी जीत में यशस्वी जायसवाल रहे हीरो
कप्तान मयंक अग्रवाल का बल्ला फाइनल में खामोश रहा

नई दिल्ली. रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest Of India) ने मध्यप्रदेश को 238 रन से हराकर ईरानी कप (Irani Cup) पर कब्जा जमा लिया है. जीत के हीरो 21 साल के बैटर यशस्वी जायसवाल रहे जिन्होंने पहली पारी में 213 जबकि दूसरी पारी में 144 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी. साल 2021-22 की रणजी ट्रॉफी चैंपियन मध्यप्रदेश की टीम पहले दिन से ही मैच में अपनी पकड़ खो चुकी थी. रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) फाइनल में फ्लॉप रहे. बावजूद इसके उनकी टीम ने इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को अपने नाम किया. मैच में कुल 357 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से रखे गए 437 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्यप्रदेश टीम दूसरी पारी में 198 रन पर ढेर हो गई. पहली पारी के डबल सेंचुरियन लेफ्ट हैंड बैटर यशस्वी जायसवाल ने रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए दूसरी पारी में 144 रन का योगदान दिया. रेस्ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 484 रन बनाए. जवाब में मध्यप्रदेश की टीम पहली पारी में 294 रन पर ढेर हो गई. रेस्ट ऑफ इंडिया को पहली पारी में 190 रन की बढ़त प्राप्त थी. दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल की टीम ने 246 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:मिशन वर्ल्ड कप… सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड पहुंचा टीम इंडिया का मैच विनर खिलाड़ी.. टेंशन में भारतीय टीम मैनेजमेंट

सचिन हुए आउट तो बेकाबू हुए फैंस.. अपने लोग ही मुझे लगे कोसने.. भारतीय गेंदबाज ने सुनाया किस्सा

मयंक अग्रवाल दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके
मयंक अग्रवाल पहली पारी में 2 रन ही बना सके जबकि दूसरी पारी में कुमार कार्तिकेय ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया. मध्य प्रदेश की टीम ने दिन की शुरुआत 2 विकेट पर 81 रन से की थी. उसे पहली बार ईरानी कप को जीतने के लिए और 356 रन की जरूरत थी. लेकिन कल के नाबाद बल्लेबाज हिमांशु मंत्री अपने 51 रन के स्कोर में बिना कोई इजाफ किए आउट हो गए. रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए सौरभ कुमार ने 3 जबकि मुकेश कुमार और पुलकित नारंग ने दो-दो विकेट लिए.

Tags: Mayank agarwal, Yashasvi Jaiswal



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here