[ad_1]
हाइलाइट्स
हरलीन देओल को ऑक्शन में गुजरात ने अपने खेमें में शामिल किया था.
डब्लूपीएल के पहले मुकाबले में हरलीन फ्लॉप नजर आईं.
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग से पहले भारतीय फैंस महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) का लुत्फ उठा रहे हैं. इस लीग का आयोजन महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. टीम इंडिया की कुछ शानदार महिला क्रिकेटर्स पर फ्रेंचाइजियों ने बड़ी रकम खर्च की है. उसमें से एक नाम भारत की स्टार हरलीन देओल का भी है, जो गुजरात जायंट्स का हिस्सा हैं.
हरलीन महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में 40 लाख के बेस प्राइस के साथ शामिल हुई थीं. उन्हें इसी प्राइज पर गुजरात ने अपने खेमें में शामिल कर लिया है. लेकिन बात करें इस खिलाड़ी की रियल लाइफ की तो वह किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं. हरलीन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने शानदार लुक के कारण छाई रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर कई फैन पेज देखने को मिले हैं. इतना ही नहीं, वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के साथ रील्स बनाती हुई भी नजर आती हैं.
हरलीन गाती हैं बेहतरीन गाना
यह महिला क्रिकेटर मैदान के बाहर एक ऑलराउंडर के रूप में नजर आती हैं. वह कभी गाना गाती नजर आती हैं तो कभी एक्टिंग करती हैं. वह एक कूल क्रिकेटर हैं उन्हें कई बार अपनी टीम के साथियों के साथ मस्ती करते भी नजर आती हैं. हाल ही में, हरलीन का एक गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harleen Deol, Team india, Women IPL
FIRST PUBLISHED : March 05, 2023, 18:59 IST
[ad_2]
Source link