Home Breaking News अजय देवगन को मिला मास महाराजा का खिताब, ‘भोला’ के ट्रेलर लॉन्च पर उमड़े हजारों फैंस

अजय देवगन को मिला मास महाराजा का खिताब, ‘भोला’ के ट्रेलर लॉन्च पर उमड़े हजारों फैंस

0
अजय देवगन को मिला मास महाराजा का खिताब, ‘भोला’ के ट्रेलर लॉन्च पर उमड़े हजारों फैंस

[ad_1]

निर्माता, निर्देशक, अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ का धमाकेदार ट्रेलर सोमवार को रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। मुंबई में मलाड के आईमैक्स थिएटर में देश भर से आए पत्रकारों के अलावा अजय देवगन के प्रशंसक भी देश के कोने कोने से आए हुए थे, जिसमें से कुछ ने उनके  नामका टैटू भी बनवाया हुआ था। इन फैंस ने अजय देवगन को ‘मास महाराजा’ का खिताब भी दिया। हालांकि इस बारे में अजय देवगन का कहना है कि वह इस सम्मान के लायक नहीं है, यह तो उनके फैंस का उनके प्रति प्यार है जो उनको उनके इस नाम से बुलाते हैं।

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने साझा किया रणबीर के साथ काम करने का अनुभव, एक्टर की तारीफ में कही यह बात

‘भोला’ में जबरदस्त एक्शन सीन है। अजय देवगन कहते हैं, ‘आज की तारीख में एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान ऐसे बहुत सारे तकनीक आ गए हैं, जिससे एक्शन सीन में सेफ्टी का ध्यान रखा जाता है। फिर भी कहीं ना कहीं चोट लग जाती है।’ अमिताभ बच्चन को हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। उनकी पसलियों में चोट आई है। इस बारे में जब अजय देवगन से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाता है,लेकिन आप कितना भी सेफ्टी रखे, चोट तो लग ही जाती है, जब हम लोग ‘मेजर साब’ की शूटिंग कर रहे थे तब भी बच्चन साहब को चोट लग गई थी।’

Kangana Ranaut: नवाजुद्दीन के बयान के समर्थन में उतरीं कंगना रणौत, कहा- खामोशी से हमेशा शांति नहीं मिलती

फिल्म ‘भोला’ के ट्रेलर में में तब्बू भी जबर्दस्त एक्शन सीन करती नजर आ रही हैं। तब्बू कहती हैं, ‘एक्शन सीन जरूर चुनौतीपूर्ण हैं,लेकिन एक्शन सीन के लिए मुझे कुछ ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ी। अजय देवगन और उनकी टीम मेरे लिए एक्शन सहज बना दिया। यह जरूर अच्छी बात है कि अब महिलाओं को भी एक्शन करने का मौका मिल रहा है। तमिल फिल्म ‘कैथी’ में मेरा वाला किरदार नारायण राव ने किया था। ‘भोला’ में इस किरदार को एक महिला किरदार के नजरिए से पेश किया गया है।’

Qavi Khan: दिग्गज PAK अभिनेता कवि खान का 80 की उम्र में निधन, इमरान खान से लेकर अदनान सामी तक ने जताया शोक

तब्बू आगे कहती हैं, ‘रही बात ‘भोला’ में अजय देवगन के निभाए गए किरदार के बारे में तो, उनके अलावा कोई इस किरदार में फिट नहीं बैठता है। अजय देवगन ने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई है, लेकिन ‘भोला’ का किरदार उन सभी फिल्मों में निभाए गए किरदार से काफी अलग है।’ बात जब ‘भोला’ की चल रही हो और इसमें अजय देवगन की लीड भूमिका हो तो यह सवाल पूछा जाना जायज ही है कि वास्तविक जिंदगी में अजय देवगन कितने भोले हैं ? तब्बू ने कहा, ‘शक्ल से जितने भोला दिखते हैं, वैसे तो भोले नहीं है।’ इस सवाल के जवाब में अजय देवगन भी कुछ कहना चाह रहे थे, लेकिन फिर वह मुस्कुराकर रह गए।

TJMM: रिलीज से पहले ही ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने की करोड़ों की कमाई? फैंस पर चला रणबीर-श्रद्धा का जादू

हाथ में त्रिशूल और माथे पर भस्म  लगाकर  अजय देवगन के एक्शन सीन को काफी पसंद किया जा रहा है। अजय देवगन कहते हैं, ‘जब हाथ में आपके त्रिशूल हो तो आपकी जिम्मेदारी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और इस बात का ध्यान रखना पड़ता है कि त्रिशूल की गरिमा को ठेस ना पहुंचे। टीचर और ट्रेलर में लोगों ने अब तक एक्शन सीन ही देखेंगे। लेकिन कोई भी एक्शन बिना इमोशन के नहीं चलता है। इस फिल्म के हर किरदार की अपनी एक कहानी और एक इमोशन है।’

Sheezan Khan: ‘अगर तुनिशा होती तो मेरे लिए लड़ती’, जेल से बाहर निकलने पर शीजान ने कही बड़ी बात

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here