Home Sports जनवरी में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब दिग्गजों के साथ खेलते आएंगे नजर

जनवरी में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब दिग्गजों के साथ खेलते आएंगे नजर

0
जनवरी में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब दिग्गजों के साथ खेलते आएंगे नजर

[ad_1]

नई दिल्ली. लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) ने सोमवार को मास्टर्स में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की पुष्टि का ऐलान कर दिया है. इंडिया महाराजा टीम में पहले से ही कई शानदार पूर्व खिलाड़ी खेल चुके हैं. हाल ही में सुरेश रैना ने हरभजन सिंह, मुरली विजय और स्टुअर्ट बिन्नी के साथ अपनी टीम को और मजबूत किया है. इस साल की शुरुआत में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद एलएलसी मास्टर्स जनवरी के बाद मुरली विजय का यह पहला प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होगा. वह अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय टेस्ट टीम की एक प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने भारतीय टी20 लीग में भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

एलएलसी मास्टर्स में अपनी भागीदारी के बारे में बोलते हुए मुरली विजय ने कहा, एलएलसी मास्टर्स 2023 का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं और इंडिया महाराजा के लिए मैदान पर कदम रखने के लिए पूरी तरह से उत्साहित हूं. हमारे पास एक मजबूत टीम है, जो सभी विभागों में संतुलित दिखती है.

क्रिकेटरों से शादी करने के लिए बॉलीवुड बालाओं ने बदला धर्म, बदल डाले अपने नाम भी
चल रहा था मुश्किल मैच, भारतीय क्रिकेटर के सामने खुला पत्नी का बड़ा राज, दोस्त के साथ मिल किया दगा

दूसरी ओर, एशिया लायंस ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और सोहेल तनवीर को अपने साथ जोड़ा है. अंत में, विश्व जायंट्स रैंक में शामिल होने वाले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड हैं. मोहम्मद आमिर एशिया लायंस टीम में अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे.

गेंद को दोनों तरह से स्विंग करने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाने वाले मोहम्मद आमिर कई मौकों पर पाकिस्तान टीम के लिए गेम चेंजर रहे हैं. लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स का पहला मैच इंडिया महाराजा और एशिया लायंस के बीच 10 मार्च को दोहा में एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8.00 बजे शुरू होगा. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार और फैनकोड पर देखी जा सकती है.

Tags: Harbhajan singh, Legends League Cricket, Murali vijay, Suresh raina

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here