[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) के बिंदास अंदाज से हम सभी वाकिफ हैं. जेमिमा क्रिकेट खेलने के अलावा गाना भी गाती हैं और गिटार भी बजाना जानती हैं. वह इस समय वुमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2023) में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रही हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (DC vs RCB) को हराकर महिला आईपीएल में जीत से शुरुआत की है. इस मुकाबले में जेमिमा ग्राउंड पर डांस करती हुई दिखाई दीं. जेमिमा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
मेग लैनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने स्मृति मंधाना की अगुआई वाली आरसीबी टीम को 60 रन से हरा दिया. दरअसल, जेमिमा का यह वीडियो उस समय है जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी. तभी अचानक बाउंड्री के नजदीक फील्डिंग कर रही जेमिमा दर्शकों की ओर अपना चेहरा कर डांस मूव्स दिखाने लगी. दर्शकों ने भी जेमिमा के इस स्किल की जमकर सराहना की.
FUUULLL MAJJAAAA 🏃🏽♂️🏃🏽♂️ https://t.co/LABmFPkWRW
— Jemimah Rodrigues (@JemiRodrigues) March 5, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Delhi Capitals, Jemimah Rodrigues, Royal Challengers Bangalore, Women’s Premier League
FIRST PUBLISHED : March 06, 2023, 08:41 IST
[ad_2]
Source link