[ad_1]
हाइलाइट्स
एंड्रयू फ्लिंटॉफ की युवराज सिंह के साथ बहस हो गई थी.
इस खिलाड़ी एशेज में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी थी.
नई दिल्ली. दुनियाभर में क्रिकेट प्रेमियों की कमी नहीं हैं. लेकिन मुकाम तक वही खिलाड़ी पहुंचते हैं अपने टैलेंट को खून पसीना बहाकर और अधिक धारधार बना लेते हैं. ऐसी ही एक कहानी है इंग्लैंड एक प्लंबर के बेटे की. क्रिकेट का ख्वाब देखने वाले प्लंबर के बेटे ने उनका सपना पूरा किया. लेकिन लक्ष्य हासिल करने के बाद कुछ बड़ी गलतियां उनके करियर को तबाह कर गईं. हालांकि, अपनी उपलब्धियों के कारण उस खिलाड़ी का नाम आज भी क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ियों में लिया जाता है.
हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ की. ये ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने क्रिकेट के अलावा शतरंज और बॉक्सिंग भी की है. पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगा और उन्होंने महज 16 साल की उम्र में पढ़ाई लिखाई छोड़ दी. उन्होंने अपना पहला टेस्ट 1998 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. एक दौर ऐसा था जब इंग्लैंड ने उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े कर दिए थे. गेंदबाजी के लिहाज से उनकी लंबाई 6.4 फुट थी जो एक दम सही है. लेकिन उनका वजन समस्या बन चुका था. लेकिन उन्होंने अपने खेल से इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया. 2001 में टीम से बाहर होने के बाद उन्होंने भारत दौरे पर वापसी की.
ड्रेसिंग रूम में फूटफूटकर रोए फ्लिंटॉफ
भारत दौरे पर फ्लिंटॉफ अपनी बैटिंग से परेशान थे जिसके बाद एक मैच के बाद फूट फूटकर रोए. उन्होंने वनडे में वापसी की और आखिरी ओवर में 11 रन का बचाव कर भारत को शिकस्त दी. उसके बाद उन्होंने मैदान में शर्ट उतारकर जश्न मनाया था. जिसका बदल सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स में शर्ट उतारकर दिया था. साल 2003 के बाद इस खिलाड़ी के हरफनमौला प्रदर्शन ने सभी को दीवाना बना लिया था. उन्होंने अपने ताबड़तोड़ प्रदर्शन से इंग्लैंड को एशेज का मालिक भी बनाया है. लेकिन शराब ने उनके करियर में बड़ा रोल रहा.
एक मैच में न्यूजीलैंड से हार के बाद फ्लिंटॉफ बेकाबू हो गए. उन्होंने काफी शराब पी ली, मैच से 24 घंटे पहले वह नशे में इतने डूबे की समंदर के पास जाकर अकेले नाव में बैठकर जाने लगे. होटल के एक स्टॉफ ने उन्हें बचा लिया, लेकिन इस घटना के बाद उन्हें 1 मैच के लिए बैन कर दिया गया था.
युवराज को दी थी धमकी
फ्लिंटॉफ ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के स्टार युवराज सिंह को धमकी दी थी. बहस इस कदर हुई कि उन्होंने युवराज को बाहर मिलने के साथ बड़ी धमकी दी. इसका गुस्सा युवराज ने इंग्लैंड पर 6 छक्कों से निकाला था. 2009 एशेज में फ्लिंटॉफ ने देश के लिए अपना आखिरी योगदान दिया. उनका करियर शानदार प्रदर्शन से खत्म हुआ. लेकिन उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि शराब ने उनके करियर को बर्बाद किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: England, Team india, Yuvraj singh
FIRST PUBLISHED : March 06, 2023, 14:19 IST
[ad_2]
Source link