[ad_1]
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज अपनी वेब सीरीज ‘कैट’ से देश दुनिया में धूम मचाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा फिर एक नया प्रयोग कैमरे के सामने करने जा रहे हैं। जी हां, इस बार वह ‘पहचहत्तर का छोरा’ बनने जा रहे हैं और इस छोरे को जो छोरी मिली है वह भी कमाल अभिनेत्री हैं यानी कि नीना गुप्ता। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के राजसमंद में शुरू हो चुकी है और इस खास मुहूर्त के दिन राजस्थान व गुजरात की कुछ नामी गिरामी हस्तियां वहां मौजूद रहीं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मशहूर निर्देशक जयंत गिलाटर और इसके निर्माता है कुमार मंगत पाठक।
निर्देशक जयंत गिलाटर टीवी की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं जिन्हें अलग-अलग सीरियल्स के 4000 से भी अधिक एपिसोड्स के निर्देशन का अनुभव हासिल है। उन्होंने सबसे पहले सीरियल ‘अकबर बीरबल’ का निर्देशन किया था जिसे बाद में 68 भाषाओं में डब किया गया था। उनकी मराठी फिल्में ‘सदरक्षणाय’ और ‘रणभूमि’ को राज्य सरकार की ओर से कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनकी गुजराती फिल्म ‘नटसम्राट’ भी बड़ी हिट फ़िल्म साबित हुई थी। शबाना आजमी और जूही चावला को लेकर वह इससे पहले भी एख हिंदी फ़िल्म ‘चॉक एंड डस्टर’ बना चुके हैं।
इसे भी पढ़ें- Amitabh Bachchan: जब कुली की शूटिंग के दौरान मरने से बचे थे अमिताभ, भयंकर हादसे से कोमा में चले गए थे बिग बी
अपनी नई फिल्म ‘पचहत्तर का छोरा’ के मुहूर्त के मौके पर जयंत गिलाटर ने कहा, “मैं आम सी लगनेवाली कहानियों की बजाय हमेशा से ही अलहदा किस्म के विषयों के प्रति आकर्षित होता आया हूं। ‘पचहत्तर का छोरा’ भी उसी श्रेणी में रखी जानेवाली फिल्म है। मैं इसकी शूटिंग शुरू करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मेरे लिए इससे बड़ी ख़ुशी की बात नहीं हो सकती है कि मैं अपनी कहानी को दो उम्दा कलाकारों रणदीप हुड्डा और नीना गुप्ता के माध्यम से पेश करने जा रहा हूं।”
वहीं रणदीप हुड्डा के चेहरे की चमक ही इस मौके पर कुछ अलग दिखी। फिल्म ‘पचहत्तर का छोरा’ में काम करने को लेकर वह कहते हैं, “इस फिल्म में मेरा रोल मेरी अब तक के सभी किरदारों से अलग और दिलचस्प है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है जिसमें सिचुएशनल ह्यूमर का तड़का देखने को मिलेगा। यह फिल्म लोगों को हंसाने के साथ साथ दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करेगी। मेरा यकीन मानिए कि अब तक आपने ऐसी प्रेम कहानी कभी नहीं देखी होगी।”
इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर और संजय मिश्रा के कमाल के किरदार बताए जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान के राजसमंद में की जा रही है। फ़िल्म का मुहूर्त क्लैप राजकुमारी दिव्या कुमारी ने दिया जो राजसमंद से सांसद भी हैं। इस मौके पर भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जाडेजा की पत्नी और गुजरात के जामनगर से विधायक रीवाबा जाडेजा भी खासतौर से मौजूद रहीं।
[ad_2]
Source link