Home Breaking News Bihar: राबड़ी देवी के घर पहुंची CBI की टीम, जमीन के बदले नौकरी मामले में कार्रवाई

Bihar: राबड़ी देवी के घर पहुंची CBI की टीम, जमीन के बदले नौकरी मामले में कार्रवाई

0
Bihar: राबड़ी देवी के घर पहुंची CBI की टीम, जमीन के बदले नौकरी मामले में कार्रवाई

[ad_1]

पटना में राबड़ी आवास के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी।

पटना में राबड़ी आवास के बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सोमवार सुबह CBI की टीम पहुंच गई। जमीन के बदले नौकरी केस में पूछताछ कर रही है। इस केस में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती समेत 14 लोग आरोपी हैं। 15 मार्च लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। जिस समय टीम पहुंची, राबड़ी देवी विधान परिषद् जाने की तैयारी कर रही थीं। 

तेज प्रताप यादव विधानसभा के लिए निकले 

विधान परिषद् सदस्य और उनके मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह भी वहीं मौजूद थे। इसी आवास पर उप मुख्यमंत्री और विधानसभा सदस्य तेजस्वी यादव के साथ मौजूद हैं। कुछ देर पहले लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव विधानसभा के लिए निकले हैं। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराकर पिछले महीने ही भारत लौटे हैं।

यह पूछताछ पहले CBI कार्यालय में होने वाली थी

सूत्रों की मानें तो CBI की टीम द्वारा पूछताछ का कार्यक्रम पहले से तय था। इसके लिए CBI ने नोटिस भेजी थी। पहले तो यह पूछताछ CBI कार्यालय में होने वाली थी, लेकिन बाद राबड़ी आवास पर पूछताछ करने के लिए टीम पहुंची। सोमवार सुबह एक दर्जन अधिकारियों की टीम 3 गाड़ी से राबड़ी आवास पहुंचे। CBI की टीम ने पिछले साथ मई और अगस्त में लालू-राबड़ी उनके करीबियों के 17 ठिकाने पर पहुंची थी।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here