Home Breaking News Delhi: सिसोदिया-जैन का इस्तीफा स्वीकार, राष्ट्रपति ने आतिशी और सौरभ को कैबिनेट में शामिल करने की दी मंजूरी

Delhi: सिसोदिया-जैन का इस्तीफा स्वीकार, राष्ट्रपति ने आतिशी और सौरभ को कैबिनेट में शामिल करने की दी मंजूरी

0
Delhi: सिसोदिया-जैन का इस्तीफा स्वीकार, राष्ट्रपति ने आतिशी और सौरभ को कैबिनेट में शामिल करने की दी मंजूरी

[ad_1]

मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा सोमवार को राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया। इस बात की जानकारी देते हुए गृह मंत्रालय ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर दिल्ली सरकार के मंत्रियों का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा दिल्ली कैबिनेट में आतिशी और सौरभ भारद्वाज को बतौर मंत्री नियुक्त करने की अनुमति दे दी है। 

वहीं दूसरी तरफ सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी उनसे पूछताछ कर रही है। ईडी ने सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए अदालत से इजाजत ली थी जिसके बाद अब एजेंसी उनसे तिहाड़ जेल में सवाल-जवाब करने के लिए पहुंच गई है। सिसोदिया से पूछताछ शुरू हो चुकी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here