Home Breaking News Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड में एक और एनकाउंटर, पहली गोली मारने वाला बदमाश उस्मान मुठभेड़ में ढेर

Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड में एक और एनकाउंटर, पहली गोली मारने वाला बदमाश उस्मान मुठभेड़ में ढेर

0
Umesh Pal Hatyakand: उमेश पाल हत्याकांड में एक और एनकाउंटर, पहली गोली मारने वाला बदमाश उस्मान मुठभेड़ में ढेर

[ad_1]

Umesh Pal Hatyakand

Umesh Pal Hatyakand
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उमेश हत्याकांड में शामिल एक शातिर शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। हत्याकांड के बाद से पुलिस को उस्मान की तलाश थी। 

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के कौंधियारा थाना इलाके में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम और आरोपी विजय उर्फ उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में उस्मान को गोली लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत की सूचना है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि उस्मान चौधरी ने ही उमेश पाल और सिपाही को पहली गोली मारी थी। आरोपी विजय उर्फ उस्मान पर 50 हजार का इनामी था। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here