Home Breaking News Video: नगालैंड की महिला के सवाल पर शशि थरूर बोले- समझदारी से चुनें अपने माता-पिता! खूब लगे ठहाके

Video: नगालैंड की महिला के सवाल पर शशि थरूर बोले- समझदारी से चुनें अपने माता-पिता! खूब लगे ठहाके

0
Video: नगालैंड की महिला के सवाल पर शशि थरूर बोले- समझदारी से चुनें अपने माता-पिता! खूब लगे ठहाके

[ad_1]

शशि थरूर

शशि थरूर
– फोटो : facebook.com/ShashiTharoor

विस्तार

कांग्रेस नेता शशि थरूर किसी ना किसी कारण से मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। अब एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। जिसमें नगालैंड की एक महिला ने शशि थरूर से पूछा कि वह इतने स्मार्ट और समझदार कैसे हैं तो शशि थरूर ने जो जवाब दिया, उस पर लोग खूब हंसे। शशि थरूर ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। 

क्या है मामला

दरअसल हाल ही में शशि थरूर ने नगालैंड में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान एक महिला ने शशि थरूर को बताया कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन है। इसके बाद महिला ने थरूर से पूछा कि ‘आप इतने सुंदर और करिश्माई होने के साथ ही इतने बुद्धिमान भी कैसे हैं? कृप्या इसका राज बताइए।’ महिला के इस सवाल पर शशि थरूर समेत सभी दर्शक हंस पड़े। 

इसके जवाब में शशि थरूर ने कहा कि ‘आपके सवाल पर मैं इतना ही कह सकता हूं कि कुछ चीजों में आप कुछ नहीं कर सकते और कुछ चीजों से आप अपने आप को बदल सकते हैं। आप किस तरह दिखते हैं, यह पूरी तरह से आपको जीन्स पर निर्भर करता है तो मैं ये ही कह सकता हूं कि अपने मां-बाप को समझदारी से चुनें!’ शशि थरूर की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। 





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here