Home Breaking News West Bengal: बीएसएफ ने बरामद किए 2.57 करोड़ के सोने के बिस्कुट, तस्कर ने छिपाए थे तालाब में

West Bengal: बीएसएफ ने बरामद किए 2.57 करोड़ के सोने के बिस्कुट, तस्कर ने छिपाए थे तालाब में

0
West Bengal: बीएसएफ ने बरामद किए 2.57 करोड़ के सोने के बिस्कुट, तस्कर ने छिपाए थे तालाब में

[ad_1]

तालाब से बरामद किए गया सोना

तालाब से बरामद किए गया सोना
– फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी चौकी इलाके से एक तालाब से बीएसएफ ने करीब 2.57 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट बरामद किए है। बीएसएफ ने एक बयान में कहा, एक गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर तालाब में तलाशी अभियान चलाया गया था। तलाशी अभियान के दौरान तालाब से सोने के 40 बिस्कुट मिले हैं। बरामद किए गए सोने का बाजार मूल्य करीब 2.57 करोड़ रुपये है।

तस्कर ने छिपाया था सोना 

बीएसएफ ने कहा, कुछ महीने पहले एक तस्कर का पीछा किया गया था। उसने तालाब में छलांग लगा दी थी और सोना छिपा दिया था। बयान में कहा गया है कि उस दौरान पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए तस्कर के पास कुछ नहीं मिला था। बाद में तस्कर को रिहा कर दिया। उसने तालाब में सोना छिपा दिया था और उसे वापस पाने के मौके की तलाश में था। बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर ने 2022 में 113 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here