Home Breaking News West Bengal: मेरा सिर भी काट लें तो भी केंद्र के बराबर डीए नहीं दे पाउंगी, मंहगाई भत्ते पर बोलीं सीएम ममता

West Bengal: मेरा सिर भी काट लें तो भी केंद्र के बराबर डीए नहीं दे पाउंगी, मंहगाई भत्ते पर बोलीं सीएम ममता

0
West Bengal: मेरा सिर भी काट लें तो भी केंद्र के बराबर डीए नहीं दे पाउंगी, मंहगाई भत्ते पर बोलीं सीएम ममता

[ad_1]

ममता बनर्जी(फाइल)

ममता बनर्जी(फाइल)
– फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में मंहगाई भत्ता बढ़ाने की मांग पर अड़े राज्य सरकार के कर्मचारियों को सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को कड़े शब्दों में कहा कि प्रदर्शनकारी मेरा सिर भी काट लें तो भी केंद्र सरकार के बराबर डीए नहीं दे सकेंगी। बंगाल में बड़ी संख्या में मंहगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर राज्य कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं।

ममता बनर्जी ने विधानसभा में विस्तारित बजट सत्र में अपनी बात रखी। उन्होंने केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के वेतन ढांचे में अंतर का हवाला दिया और दावा किया कि राज्य में टीएमसी सरकार पहले से ही अपने कर्मचारियों को 105 प्रतिशत डीए दे रही है। 

उन्होंने कहा कि आप (आंदोलनकारी सरकारी कर्मचारी) कितना चाहते हैं? आपको कितना संतुष्ट करेगा? कृपया मेरा सिर काट दें और फिर उम्मीद है कि आप संतुष्ट होंगे। आगे कहा कि यदि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं, तो मेरा सिर काट दें। लेकिन केंद्र की बराबर डीए नहीं दे पाउंगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here