Home Sports ताहिला मैक्‍ग्रा 90 रन ठोककर भी यूपी वॉरियर्स को नहीं दिला पाई जीत, लेनिंग-जॉनसन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कब्‍जे में किया मैच

ताहिला मैक्‍ग्रा 90 रन ठोककर भी यूपी वॉरियर्स को नहीं दिला पाई जीत, लेनिंग-जॉनसन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कब्‍जे में किया मैच

0
ताहिला मैक्‍ग्रा 90 रन ठोककर भी यूपी वॉरियर्स को नहीं दिला पाई जीत, लेनिंग-जॉनसन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कब्‍जे में किया मैच

[ad_1]

नई दिल्‍ली. मुंबई के डीवॉय पाटिल स्‍टेडियम में खेले गए वूमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League 2023) के 5वें मुकाबले के दौरान दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने यूपी वॉरियर्स (Delhi Capitals vs UP Warriors) पर 42 रन से जीत दर्ज की. मैच की हीरो कप्‍तान व ओपनिंग बैटर मैग लैनिंग रही, जिन्‍होंने 42 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली. जेस जॉनसन ने तीन विकेट हॉल अपने नाम करने के साथ-साथ 20 गेंदों पर नाबाद 42 रन की ताबड़तोड़ पारी भी खेली. जवाब में ताहिला मैक्‍ग्रा ने नाबाद 50 गेंदों पर 90 रन ठोक दिए. हालांकि अन्‍य बैटर्स से सहयोग नहीं मिल पाने के कारण वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई

पहले बैटिंग करते हुए दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए. लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की टीम 169/5 रन ही बना पाई. इस जीत के साथ दिल्‍ली कैपिटल्‍स के पास दो मुकाबलों में दो जीत हो गई हैं. मुंबई की टीम भी अपने शुरुआती दोनों मैच जीत चुकी है. यूपी वॉरियर्स की दो मैचों में एक जीत और एक हार हो गई है. जेमिमा रोड्रिग्‍स ने 22 गेंदों पर नाबाद 34 रन ठोक दिए.

जब युवराज सिंह ने 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के, फिर जो उनके साथ हुआ, शॉकिंंग था सबकुछ

खत्‍म होने के कगार पर था धोनी का करियर…दादा की 1 कुर्बानी से मिली संजीवनी, फिर जो हुआ वो बन गया इतिहास

दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े. इस दौरान शेफाली केवल 16 रन का योगदान ही दे पाई. मैरिजैन कैप 16 रन बनाकर आउट हो गई. इसके बाद जेमिमा रॉडिग्‍स बैटिंग के लिए आई. वो अंत तक डटी रही. इस दौरान उनके बैट से 22 गेंदों पर 34 रन आए. एलिस कैप्‍से ने 10 गेंदों पर 21 रन ठोक दिए. अंत में जेस जॉनसन ने 20 गेंदों पर नाबाद 42 रन ठोक दिए.

212 रनों के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान यूपी वॉरियर्स ने 31 रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. एलिसा हीली 17 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुई. श्‍वेता शेरावत 1 और किरण नवगिरे दो रन ही बना पाई. नंबर-4 पर बैटिंग के लिए आई ताहिला मैक्‍ग्रा ने इसके बाद रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. उन्‍होंने 50 गेंदों पर 90 रन ठोक दिए. वो एक छोर पर अंत तक डटी रही. वहीं, दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. दीप्ति शर्मा 12 रन और देविका वैदय 23 रन ही बना पाई.

Tags: Women’s Premier League, WPL 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here