[ad_1]
06:51 PM, 07-Mar-2023
DC vs UP Live Score: पहला मैच मुश्किल से जीती थी यूपी की टीम
दिल्ली की टीम ने अपने पहले मैच में आरसीबी को 60 रन के बड़े अंतर से हराया था। वहीं, यूपी की टीम गुजरात के खिलाफ मुश्किल से जीती थी। यूपी के लिए ग्रेस हैरिस ने आखिरी के ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी। इस मैच में यूपी की बाकी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी।
06:46 PM, 07-Mar-2023
DC vs UP Live Score: लगातार दूसरी जीत की तलाश में उतरेंगी दिल्ली और यूपी की टीम, टॉस थोड़ी देर में
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग का पांचवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच है। यह मैच मुंबई के डॉ, डीवाई पाटील स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली और यूपी दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं और इस मैच को अपने नाम कर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेंगी।
[ad_2]
Source link