Home Breaking News Holi 2023: होली के रंग में रंगा उत्तराखंड, खूब उड़ा अबीर गुलाल, ढोल पर जमकर झूमे लोग, ऐसे मना जश्न, तस्वीरें

Holi 2023: होली के रंग में रंगा उत्तराखंड, खूब उड़ा अबीर गुलाल, ढोल पर जमकर झूमे लोग, ऐसे मना जश्न, तस्वीरें

0
Holi 2023: होली के रंग में रंगा उत्तराखंड, खूब उड़ा अबीर गुलाल, ढोल पर जमकर झूमे लोग, ऐसे मना जश्न, तस्वीरें

[ad_1]

उत्तराखंड में बुधवार को होली का जश्न जोरदार मना। लोगों में होली से एक दिन पहले से ही उत्साह नजर आया। सुबह होते ही कहीं फूलों से होली खेली गई तो कहीं, रंग और गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।

Happy Holi 2023: होली पर आज जरा सी सावधानी भर देगी खुशियों के रंग…इन बातों का जरूर रखें ध्यान

होली के पर्व की मस्ती में पहाड़ से मैदान तक सराबोर नजर आया। बाजार भी होली के उत्साह में रंगे रहे। होली पर किसी प्रकार की दिक्कत न हो, प्रशासन की ओर से इसका पूरा ध्यान रखा गया है। बाजार में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चल रहा है। 



देहरादून में डीएम सोनिका ने सभी अफसरों को होली के पर्व पर हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के आदेश जारी किए थे। जिसके चलते पुलिस का चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा रहा।


विधायक बंशीधर भगत ने कुमाऊं में अपने आवास पर होली खेली। इस दौरान समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुटे।


गढ़वाल में भी होली की धूम रही। लोगों ने पहाड़ी गीतों पर ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। 


पहाड़ों की रानी मसूरी होली रंग में डूबी रही। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में लोग जमकर झूमे। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here