[ad_1]
India vs Australia, 2023: ऑस्ट्रेलिया को दो बार वर्ल्ड कप जिताने वाले चैम्पियन कप्तान रिकी पोंटिंग ने टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली पर ऐसा कमेंट किया है, जिसे भारतीय फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे. विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के इस कमेंट ने भारतीय फैंस का दिल जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी बल्लेबाजों के लिए बुरा सपना साबित हुई है और इसमें प्रदर्शन के आधार पर वह विराट कोहली के फॉर्म का आकलन नहीं करेंगे. पिछली 14 पारियों में अर्धशतक नहीं बना सके विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट में 111 रन ही बनाए हैं, लेकिन रिकी पोंटिंग इससे चिंतित नहीं हैं. रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘मैं इस सीरीज में किसी बल्लेबाज के फॉर्म को नहीं देख रहा हूं, क्योंकि बल्लेबाजों के लिए यह सीरीज किसी बुरे सपने की तरह रही है.’
[ad_2]
Source link