Home Breaking News Manish Sisodia: आप के आरोपों पर जेल प्रशासन का जवाब- अलग वार्ड में हैं सिसोदिया, साथ में अच्छे आचरण वाले कैदी

Manish Sisodia: आप के आरोपों पर जेल प्रशासन का जवाब- अलग वार्ड में हैं सिसोदिया, साथ में अच्छे आचरण वाले कैदी

0
Manish Sisodia: आप के आरोपों पर जेल प्रशासन का जवाब- अलग वार्ड में हैं सिसोदिया, साथ में अच्छे आचरण वाले कैदी

[ad_1]

मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)

मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल में अलग वार्ड में रखा गया है। मनीष सिसोदिया की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। 

जेल अधिकारियों का कहना है कि तिहाड़ जेल के जिस वार्ड में सिसोदिया को रखा गया है, वहां कम से कम ऐसे कैदी हैं जो गैंगस्टर नहीं हैं। साथ ही जेल के अंदर उनका अच्छा आचरण भी है। 

जेल अधिकारी ने कहा कि एक अलग वार्ड सिसोदिया के लिए बिना किसी व्यवधान के ध्यान या अन्य गतिविधियां करने के लिए संभव बनाता है। उनकी सुरक्षा के लिए जेल नियमों के मुताबिक सभी इंतजाम किए गए हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि जेल में उनको रखने को लेकर लगाए गए कोई भी आरोप निराधार है। 

 

‘षड्यंत्र के तहत सिसोदिया को खूंखार अपराधियों के साथ रखा’

इससे पहले, बुधवार की सुबह आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने होली के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि क्या मनीष सिसोदिया की जेल में हत्या कराने का षड्यंत्र भाजपा ने रचा है? इसी षड्यंत्र को तहत मनीष सिसोदिया को खूंखार अपराधियों के साथ जेल नंबर एक में रखा गया है। 

कोर्ट ने आदेश दिया कि मनीष सिसोदिया विपासना सेल में रहेंगे। इसके  बावजूद उन्हें खतरनाक अपराधियों के साथ क्यों रखा गया है? प्रधानमंत्री और भाजपा राजनीतिक तौर पर ‘आप’ को नहीं हरा पाई तो हमारे नेताओं की हत्या का षड्यंत्र रचा है? क्या दिल्ली और एमसीडी की हार का बदला प्रधानमंत्री इस तरह से लेंगे?



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here