Home Breaking News Migrant Workers Attack: तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों से मिले बिहार सरकार के अधिकारी, बोले- वायरल वीडियो फर्जी

Migrant Workers Attack: तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों से मिले बिहार सरकार के अधिकारी, बोले- वायरल वीडियो फर्जी

0
Migrant Workers Attack: तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों से मिले बिहार सरकार के अधिकारी, बोले- वायरल वीडियो फर्जी

[ad_1]

बिहारी लोगों से बात करते बिहार सरकार के अधिकारी

बिहारी लोगों से बात करते बिहार सरकार के अधिकारी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले की खबर फर्जी निकली है। दरअसल बिहार सरकार के अधिकारी तमिलनाडु गए थे। वहां उन्होंने बिहार के मजदूरों से बात की और उन्हें समझाया कि वायरल वीडियो फर्जी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात सामन्य हैं। बिहार सरकार के अधिकारी बालामुरुगन और संतोष कुमार तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों से बातचीत के लिए चेन्नई गए थे। 

ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरुगन ने चेन्नई में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें बिहारी मजदूरों पर हमले की बात कही गई थी। अब जांच में ये खबरें फर्जी निकली है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है। बिहार सरकार के अधिकारियों ने चेन्नई में बिहार के प्रवासी मजदूरों से बातचीत भी की और उन्हें समझाया कि यह पूरा मामला फर्जी है। वह परेशान ना हों। 

बालामुरुगन ने कहा कि इन फर्जी वीडियो की वजह से लोग थोड़ा घबरा गए थे लेकिन अब तमिलनाडु पुलिस और अन्य स्त्रोतों से साफ हो गया है कि ये संदेश और वीडियो फर्जी थे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here